फैंसी ड्रेस में नजर आई राधा... बेटियों के नृत्य ने लुभाया
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल में आयोजित तीन दिवसीय मराठी सोहळा के दूसरे दिन आयोजित फैंसी ड्रेस और नृत्य स्पर्धा का आयोजन हुआ। फैंसी ड्रेस में जहां मंच पर राधा और रानी लक्ष्मीबाई नजर आई। वहीं दूसरे ओर बेटियों ने नृत्य ने सभी को लुभाया।
फैंसी ड्रेस स्पर्धा की आयोजक नमिता शेष, आस्था काले, रेणुका पुराणिक और अक्षता पंडित ने बताया कि कार्यक्रम में पहुंचे बच्चों ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। अपने आध्यात्मिक विरासत को दर्शाते इस फैंसी में राधा बन पहुंच बेटियों ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। फैंसी ड्रेस में सान्वी परचुरे, अभिज्ञा शुक्ला, आश्रयनी बोबड़े, अद्विता बल्क ने भाग लिया था। जिसमें आश्रयनी बोबड़े प्रथम, सान्वी द्वितीय और अभिज्ञा तीसरे स्थान पर रही।
वहीं दूसरे ओर नृत्य स्पर्धा में आरूषि कोमजवार, अद्वितीय बल्की, अक्षता बहिरट, आश्रयनी बोबड़े, अभिज्ञा शुक्ला, सान्वी पारचुरे, श्रीनिता बक्षी ने भाग लिया। जिसमें सान्वी प्रथम, आरूषि कोमजवार द्वितीय और श्रीनिता बक्षी तीसरे स्थान पर रही।