सुबह की प्रार्थना सभा में नजर आई छत्तीसगढ़ी संस्कृति
- प्रतिज्ञा, विचार, भाषण और न्यूज पूरी तरह छत्तीसगढ़ी में
रायपुर। प्रियदर्शिनी नगर स्थित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में शुक्रवार, 30 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ का राज्य स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सुबह की प्रार्थना, प्रतिज्ञा, विचार, भाषण और न्यूज का वाचन पूरी तरह छत्तीसगढ़ी में किया गया है। इंग्लिश मीडियम स्कूल के बच्चों ने छत्तीसगढ़ी में शानदार प्रस्तुति दी। वहीं दो बच्ची छत्तीसगढ़ के पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे थे।
उपप्राचार्य राहुल वोडितेलवार ने बताया कि अभी प्लेज की टर्न ब्लू हाउस की चल रही है। ऐसे में ब्लू हाउस इंचार्ज वर्षा गिरीभट्ट के निर्देशन में बच्चों ने आज प्रार्थना सभा में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान प्रतिज्ञा, विचार, भाषण और न्यूज पूरी तरह छत्तीसगढ़ी में पढ़े गए। आज रुचिका साहू ने असेंबली कंडक्ट किया। प्लेज दुष्यंत साहू, थाट गार्गी अम्बोरे, न्यूज गगन साहू और स्पीच समृद्धि मिश्रा ने पढ़ा। समृद्धि ने जय जोहर, छत्तीसगढ़ के साथ सभी को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी और राज्य स्थापना के विषय पर प्रकाश डाला।