दिव्य महाराष्ट्र मंडल

पूर्वी ने ‘फ्लोइजी बेल्ट’ बना डाटा एआई स्टार्टअप काम्पिटिशन में जीता सेकंड प्राइज

रायुपरआज एआई हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। हमारे दैनिक दिनचर्या में शामिल एआई हमारे लिए काफी राहतमंद भी है। महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय की छात्रा पूर्वी साहू ने फ्लोइजी बेल्ट बना डाटा एआई स्टार्टअप जिला स्तरीय काम्पिटिशन में सेकंड प्राइज जीता। पूर्वी की इस उपलब्धि पर महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले और स्कूल के प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी है।

शिक्षिका रीता संभरकर और रोशन सिंह राजपूत ने बताया कि एआई स्टार्टअप कम्पीटिशन का पहला राउंड संत ज्ञानेश्वर स्कूल में हुआ। जिसमें 10 बच्चों ने भाग लिया था। जिसमें से तीन बच्चे कृष्ण कुमार मलिका, मुस्कान यादव और पूर्वी साहू का सलेक्शन जिला स्तरीय कम्पीटिशन के लिए हुआ। जिला स्तरीय कम्पीटिशन एनएच गोयल स्कूल में आयोजित किया गया।  जिसमें बेहतरीन प्रदर्शन और शानदार स्पीच के साथ पूर्वी साहू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

पूर्वी साहू ने बताया कि फ्लोइजी बेल्ट एक स्मार्ट पहनने वाली पीरियड पेन-रिलीफ बेल्ट है, जो लड़कियों को कभी भी, कहीं भी पीरियड्स के दर्द को मैनेज करने में मदद करने के लिए डिज़ाइन की गई है। यह मांसपेशियों को आराम देने और दवाओं या साइड इफेक्ट्स के बिना दर्द कम करने के लिए सुरक्षित गर्मी, हल्की वाइब्रेशन और इलेक्ट्रो-थेरेपी का इस्तेमाल करती है। इसमें बिल्ट-इन सेंसर और AI है, जो दर्द के लेवल को समझता है और अपने आप सही राहत देता है, साथ ही कनेक्टेड ऐप के ज़रिए मैनुअल कंट्रोल भी देता है। इसका मुख्य लक्ष्य लड़कियों को पीरियड्स के दौरान एक्टिव, कॉन्फिडेंट और आरामदायक रहने में मदद करना है - दर्द की वजह से परेशान न होना।