दिव्य महाराष्ट्र मंडल

बूढ़ापारा केंद्र की महिलाओं ने मनाया दिवाली मिलन... तुलसी विवाह और आंवला नवमीं भी

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के बूढ़ापारा महिला केंद्र की महिलाओं ने शुक्रवार, 31 अक्टूबर को दिवाली मिलन उत्सव मनाया। दिवाली मिलन का कार्यक्रम आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था काले के निवास पर मनाया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम आंवले  के पेड़ की पूजा की गई। जिसके उपरांत रामरक्षा, हनुमान चालीसा पाठ और राम स्तुति का गायन किया गया।

केंद्र की महिलाओं ने दिवाली मिलन पर आंवला नवमी, दीपोत्सव और एकादशी की पूर्व संघ्या तुलसी महारानी की भी पूजा अर्चना की और 11 बार उनकी प्रदक्षणा भी की। देवी तुलसी के भजन के गायन ने कार्यक्रम को और भी भक्तिमय बना दिया। महिलाओं के मनोरंजन के लिए कई गेम्स खेले और होजी खेली गई। जीतने वाले को पुरस्कृत भी किया गया।  

माचिस की एक तीली से मोमबत्तियां लगाने की प्रतियोगिता रोचक रही। इसमें प्रथम सुचिता काले, सेकंड गीता दलाल और थर्ड सविता मोघे  रहीं। इसी तरह दूसरा गेम में फर्स्ट रूपाली लोखंडे, सेकंड जयश्री केलकर और थर्ड अनुपमा नलगुंडवार  रहीं।

कार्यक्रम में संयोजिका अपर्णा  मोघे,  सह संयोजीका प्रणिता नलगुंडवार, अंजलि नलगुंडवार, सुचिता काले, रीता लोखंडे के अलावा आस्था काले,  हेमा पराड़कर, हेमा बर्वे, सविता मोघे, अर्चना मोघे, गीता दलाल, अनुपमा नलगुंडवार, दीपाली बर्वे ,सुनीता साठे, जयश्री काले, रूपाली लोखंडे उपस्थित रही।