संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में हुआ वंदे मातरम का सामूहिक गान
रायपुर। “वंदे मातरम्” की 150वीं वर्षगांठ पूरे देश के लिए गर्व और राष्ट्रभक्ति का अद्वितीय अवसर है। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के मार्गदर्शन में इस ऐतिहासिक पर्व को वर्षभर चलने वाले महाअभियान के रूप में मनाया जा रहा है। इसी तारतम्य में महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया गया।
शिक्षिका रचना तिवारी ने बताया कि राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज मार्निंग असेंबली में वंदे मातरम का सामूहिक गान किया गया। असेंबली का संचालन कामना सिंह और स्पीच हिमांशी लोढ़ा ने दिया। सभी ने एक स्वर में “वंदे मातरम्” गाते हुए देशप्रेम और एकता का संदेश दिया।
इस मौके पर प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने कहा कि वंदे मातरम् केवल गीत नहीं, बल्कि यह राष्ट्र के प्रति समर्पण, एकता और गर्व का प्रतीक है। ऐसे आयोजन नागरिकों में देशभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा की भावना को और सशक्त करते हैं। कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष के साथ हुआ।