खिलाड़ियों ने सीखा आक्रमण और रक्षा तकनीक... शांत मन से किया योग
- रिंग फाइट के खिलाड़ियों ने नेशनल की तैयारी के लिए बहाए पसीने
रायपुर। छत्तीसगढ़ रिंग फाइट एसोसिएशन की टीम पश्चिम बंगाल में 12 से 14 दिसंबर को होने वाले 9वें नेशनल रिंग फाइट चैम्पियनशिप में भाग लेने के लिए जमकर मेहनत कर रही है। प्रत्येक शनिवार और रविवार को होने वाला शिविर इस शनिवार 8 नवंबर और रविवार 9 नवंबर को भी जारी रहा। खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ खिलाड़ियों ने भाग लिया। शिविर में छत्तीसगढ़ रिंग फाइट एसोसिएशन के सविच और कोच ओपी कटारिया और संत ज्ञानेश्वर स्कूल की स्पोर्ट्स शिक्षिका ज्योति साहू ने बच्चों को खेल के दौरान आक्रमण और रक्षा की तकनीक सीखी। वहीं खिलाड़ियों ने शांत मन से योग का अभ्यास भी किया।

छत्तीसगढ़ रिंग फाइट एसोसिएशन की उपाध्यक्ष गीता श्याम दलाल ने कहा कि खेल शिविर टीम वर्क और सीखने के माध्यम से छात्रों को एक साथ लाता है। शिविर का उद्देश्य छात्रों को शारीरिक फिटनेस, टीम वर्क और खेल भावना सिखाना था। पूरे शिविर के दौरान, प्रतिभागियों को रस्सी खींचने, मुक्केबाजी, आक्रमण-रक्षा तकनीकों, लचीलेपन और शांत मन के लिए योग जैसे विभिन्न अभ्यासों का प्रशिक्षण दिया गया।
गीता दलाल ने आगे बताया कि अनुभवी कोच ओपी कटारिया और वरिष्ठ खिलाड़ी वर्तिका क्षीरसागर के मार्गदर्शन में टीम समन्वय, अनुशासन और इंटरैक्टिव सत्र भी आयोजित किए गए। दो दिवसीय शिविर में रेशू जायसवाल, प्रणवी ओगले, गौरव हेमने, अभिमन्यु कुमार, आदित्य नारायण कन्नौजे, अवनीश जायसवाल, सृजन, आयुष्मान काळेले, विहान, रौनक वर्मा उपस्थित थे।