दिव्य महाराष्ट्र मंडल

दिव्यांग बालिका विकास गृह में सत्यनारायण कथा के साथ राम नाम की गूंज

- अन्य महिला केंद्रों में हुए रामरक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा पाठ

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित आध्यात्मिक समिति की ओर से होने वाल रामरक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ इस शनिवार भी उत्साह के साथ जारी रहा। महाराष्ट्र मंडल ने शनिवार को एकादशी तिथि पर पुनर्निमित दिव्यांग बालिका विकास गृह में भगवान सत्यनारायण की कथा और पूजन किया। जिसके बाद सभी ने मिलकर राम रक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके साथ मंडल के वल्लभनगर और सरोना केंद्र में भी पाठ पूरे उल्लास के साथ किया गया।

आध्यात्मिक समिति की सृष्टि दंडवते ने बताया कि दिव्यांग बालिका विकास गृह में सत्यनारायण पूजा के पाठ सभी ने हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ भी किया। वहीं वल्लभनगर केंद्र की महिलाओं ने शनिवार शाम संत ज्ञानेश्वर विद्यालय प्रांगण में एकत्रित होकर रामरक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान मानसी विठाळकर, शुभांगी आपटे, अर्चना जतकर, कांचन पुसदकर, सुहानी पवार, हर्षा, प्रतिमा आगलावे, वैभवी  चौधरी, शुभदा अगस्ती, वंदना पाटील. अमरजीत, लीना केळकर, शोभा पाटील, सुलु हर्डीकर, श्वेता, मंजूषा चिलमवार, रोहिणी चिमोटे, उषा काकडे, सुवर्णा कस्तुरे, नंदा अगस्ती,  सीमा तिघा , सुरेखा मेघावाले, आशा बरेवार , प्राजक्ता पुसदकर, अनीता उमाडे,  प्रीती केसकर,  विजया चौधरी  और शोभा ठाडा उपस्थित रहीं। 

आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था काले ने बताया कि इसी तरह सरोना केंद्र की महिलाओं ने भी पाठ किया। जिसमें मीना नवरे, प्रियंका बोरवनकर, विभा पांडे, अलका मोडक, आरती ठोबरे,  मीना परदेशी,  प्रविणा बापट, रमा धारवडकर,  दीपा वैद्य, वनजा भावे, नेहा किल्लैदार,  डा. अलका गोळे, शुभा गोवर्धन,  सुरेखा पाठक, अनुश्री मोखरीवाले उपस्थित थीं।