दिव्य महाराष्ट्र मंडल

रानी लक्ष्मी बाई जयंती के साथ बच्चों ने मनाया इंटरनेशनल मेन्स डे

- स्कूल के पुरूष शिक्षकों और स्टाफ को फूल और पेन देकर किया सम्मानित

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में बुधवार 19 नवंबर को इंटरनेशनल मेन्स डे मनाया गया। वहीं रानी लक्ष्मी बाई की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस भी सेलिब्रेट किया गया। रानी लक्ष्मीबाई बनकर असेंबली में पहुंची 10वीं की छात्रा खुशी वारे ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। बता दें कि इंटरनेशनल मेन्स डे की शुरुआत 1992 में थॉमस ओस्टर ने की थी, लेकिन आधिकारिक तौर पर इसे 1999 में ट्रिनिडाड और टोबैगो में मनाया गया था।

असेंबली इंचार्ज शिक्षिका वंदना बिसेन और आशा जैन ने बताया कि आज येलो हाउस के बच्चों ने असेंबली में प्राचार्य मनीष गोवर्धन, उपप्राचार्य राहुल वोड़ीतेलवार, शिक्षक अखिल खरे सहित सभी पुरूष स्टाफ का पेन और क्राफ्ट पेपर से बनाए सुंदर फूलों के स्वागत किया। फूलों में बच्चों की क्रिएटिवी नजर आ रही थी।

वंदना बिसेन ने आगे बताया कि यह दिन उन पुरुषों को सम्मानित करता है जो दयालुता, ज़िम्मेदारी और नेतृत्व के माध्यम से समाज में योगदान देते हैं, और परिवारों, समुदायों, रिश्तों, बच्चों की देखभाल और पर्यावरणीय ज़िम्मेदारी में उनकी भूमिकाओं पर प्रकाश डालता है।

आज 10वीं के छात्र आदित्य साहू ने असेंबली कंडट की। शिवानी ने प्ले भाषण, मुस्कान ने प्लेज कराया। इस अवसर पर बच्चों ने मनमोहक नाट्य प्ले किया। जिसमें पुरूषों की वेदना को दर्शाने का प्रयास किया। प्ले में वंदना मोटवानी, नुपूर जैन, हेमंत बघेल, रिया साहू, रोनक वर्मा और विहान साहू ने अभिनय किया।