दिव्य महाराष्ट्र मंडल

आठ गोल्ड और पांच सिल्वर मेडल के साथ लौटी रिंग फाइट की टीम

- गर्ल्स और ब्वायज दोनों की टीम ने जीते 4-4 गोल्ड

- 12 से 14 दिसंबर तक पश्चिम बंगाल में हुआ नेशनल चैम्पियनशिप का आयोजन

रायपुर। पश्चिम बंगाल में आयोजित नौवीं नेशनल रिंग फाइट चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ का परचम लहराते हुए छत्तीसगढ़ रिंग फाइट की टीम आठ गोल्ड, पांच सिल्वर और तीन ब्रांज मेडल के साथ मंगलवार 16 दिसंबर की शाम राजधानी रायपुर लौट आई। जीत की खुशी सभी खिलाड़ियों के चेहरे पर नजर आ रही थीं। जहां रेलवे स्टेशन में एसोसिएशन की उपाध्यक्ष गीता श्याम दलाल व अन्य पदाधिकारियों सभी खिलाड़ियों का स्वागत गुलाब का फूल भेंटकर और तिलक लगाकर किया।

टीम के मुख्य कोच और एसोसिएशन के सचिव ओपी कटारिया ने बताया कि चैम्पियनशिप में छत्तीसगढ़, तेलंगाना, असम, ओडिसा, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल और अरुणाचल प्रदेश की टीम ने भाग लिया था। ब्वायज कोच प्रवीण क्षीरसागरगर्ल्स कोच रंजीता जायसवालटेस्ट रेफरी पवन ओगले और भागिरथ काळेले खिलाड़ियों के साथ गए थे। टीम ने वहां अच्छा प्रदर्शन किया।

ब्वायज टीम के कोच प्रवीण क्षीरसागर ने बताया कि व्बायज टीम में अंडर-17 (55 किलो) कैटेगिरी के लिए पहला मैच छत्तीसगढ़ के पुष्कर साहू और तेलंगाना के ए सिद्धांत के बीच खेला गया। जिसमें पुष्कर साहू को ब्रांज मेडल मिला। अंडर-17 (60 किलो) के लिए छत्तीसगढ़ के योगेशकुमार यादव का मुकालबला ओडिशा के एस अक्षय के साथ हुआ। जिसमें योगेश को गोल्ड मेडल मिला। अंडर 14 (40 किलो) वर्ग में छग के विहान कालेले का मुकाबला तेलंगाना के एस प्रशांत के साथ हुआ। जिसमें विहान को सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ। वहीं इसी वर्ग के एक ओर मुकाबले में रौनक वर्मा और अरूणाचल प्रदेश गौरव सामंथा के बीच भिड़त हुई। जिसमें रौनक वर्मा को गोल्ड मिला। अंडर-15 (50 किलो) में तुषार वर्मा ने ओडिशा के शिखर के साथ मुकाबले में सिल्वर मेडल जीता। एक अन्य मुकाबले में वेस्ट बंगाल के मो. शाबाद को हराकर गौरव हिमने ने गोल्ड मेडल जीता। अंडर-15 (55 किलो) छत्तीसगढ़ के आदित्य नारायण कन्नौजे का मुकाबला ओडिशा के मो.हसन के साथ हुआ। जिसमें आदित्य को ब्रांज मेडल मिला। इसी तरह वेदांत साहू का मुकालबा ओडिशा के पवित्रा के साथ हुआ जिसमें वेदांत को सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ। अंडर 16 के 55 (किलो) वर्ग में आयुष्मान काळेले को गोल्ड मेडल मिला। आय़ुष्मान का मुकालबा वेस्ट बंगाल के सुब्रत एक के साथ हुआ। वहीं अवनीश जायसवाल को वाकओवर में ब्रांज मेडल मिला।

गर्ल्स टीम की कोच रंजीता जायसवाल ने बताया कि गर्ल्स कैटेगिरी में पहली फाइट अंडर 16 में रेशु जायसवाल और तन्वी साहू के बीच खेला गया। जिसमें तन्वी को गोल्ड और रेशु को सिल्वर मेडल मिला। दूसरी फाइट छत्तीसगढ़ की प्रणवी ओगले और ओड़िसा की सानवी साय के मध्य खेला गया। जिसमें प्रणवी को सिल्वर मेडल मिला। तीसरा मैच 19 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए छत्तीसगढ़ की प्रकृति दंडवते और ओड़िसा की रेखा प्रधान के मध्य हुआ। जिसमें प्रकृति को गोल्ड मेडल मिला।  अंडर-19 के लिए छत्तीसगढ़ की वर्तिका क्षीरसागर और वेस्ट बंगाल की दीपा विश्वास के बीच रोमांचक मुकाबले में वर्तिका ने दीपा को परास्त कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वहीं अडंर 17 के मुकाबले में छत्तीसगढ़ की यशिका साहू की भिड़ंत वेस्ट बंगाल की प्रीति राय के साथ हुई। जिसमें यशिका को गोल्ड मेडल मिला।