दिव्य महाराष्ट्र मंडल

69वें नेशनल स्कूल गेम्स में क्रिकेट के लिए संत ज्ञानेश्वर की छात्रा नूतन का चयन

 रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा नूतन कौशिक का चयन छत्तीसगढ़ महिला क्रिकेट टीम अंडर-19 के लिए हुआ है।

नूतन मध्य प्रदेश शिवपुरी में होने वाले 69वें नेशनल स्कूल गेम्स चैंपियनशिप 2025- 26 में भाग लेगी। चैंपियनशिप का आयोजन फिजिकल कॉलेज शिवपुरी मध्य प्रदेश में 1 से 6 जनवरी 2026 को आयोजित किया गया है। नूतन के स्टेट लेवल पर चयन पर महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले व कार्यकारिणी और संत ज्ञानेश्वर विद्यालय के प्राचार्य मनीष गोवर्धन वह स्टाफ ने शुभकामनाएं दी है।
 
बताते चले कि नूतन इससे पहले रायपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से खेलते हुए कई बार शानदार प्रदर्शन कर चुकी है। बीते दिनों उन्हें प्लेयर प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया था।