दिव्य महाराष्ट्र मंडल

संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में हुए विभिन्न स्पर्धाओं में विजेता बच्चे हुए पुरस्कृत

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में पढ़ाई के साथ वर्ष भर बच्चों के विकास के लिए कई तरह की एक्टिविटी होती है। जिसमें रंगोली, कलश मेकिंग, दीया मेकिंग, पूजा थाली डेकोरेशन, तोरण डेकोरेशन और राखी मेकिंग जैसी गतिविधि शामिल है। गुरुवार, 15 जनवरी को इन प्रतियोगिताओं में विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इन प्रतियोगिताओं में छत्रपति शिवाजी महाराज यानी येलो हाउस के बच्चों का दबदबा रहा।

शिक्षिका तृप्ति अग्निहोत्री ने बताया कि स्कूल के चारों हाउस वीर सावरकर (रेड),  शहीद राजगुरू (ग्रीन), बाल गंगाधर तिलक (ब्लू) और वीर छत्रपति शिवाजी (येलो) हाउस के बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। वर्ष 2025-26 के लिए आयोजित रंगोली स्पर्धा के 9वीं से 12वीं में 9वीं की आयुषी सेन प्रथम, 12वीं की मुस्कान निषाद द्वितीय और 9वीं की तनीषा चतुर्वेदी तृतीय स्थान पर रही। इसी तरह 6वीं से 8वीं के वर्ग में छठवीं की प्रीति साहू प्रथम, अर्पिता थावकर द्वितीय और प्राची टांगले तृतीय स्थान पर रही। कलश मेकिंग स्पर्धा में 8वीं की रागिनी प्रथम रही।

शिक्षिका सुनिधि रोकड़े ने बताया कि दीया मेकिंग में 6वीं से नीतेश यादव प्रथम, रौनक वर्मा द्वितीय और बी दीपक राव तृतीय रहे। इसी तरह थाली डेकोरेशन में 6वीं की हिमाक्षी छीकर प्रथम और तोरण स्पर्धा में 6वीं की लिशिका मानिकपुरी प्रथम रही। इन स्पर्धाओं को कराने की जिम्मेदारी शिक्षिका वंदना बिसेन और आशा जैन ने निभाई। वहीं जज की भूमिका में तृप्ति अग्निहोत्री, चित्रा जाउलेकर और सुनिधि रोकड़े ने निभाई।

राखी मेकिंग में दो बच्चों ने मारी बाजी

शिक्षिका वर्षा गिरीभट्ट और मेघा जैन के मार्गदर्शन में हुए राखी मेकिंग स्पर्धा में 8वीं की सृष्टि ठाकुर और 7वीं की अराध्या सागरवंशी प्रथम रही। इसी तरह छवीं की अंजली राव और अर्पिता ठाकुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 7वीं की चेतना साहू ने स्पर्धा में तृतीय स्थान प्राप्त किया। जजमेंट की जिम्मेदारी शिक्षिका सरिता पांडे और कांति तराते ने निभाई।

आपरेशन सिंदूर पर लिखा निबंध

इस पर आपरेशन सिंदूर पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। यह स्पर्धा हिंदी और इंग्लिश दोनों में ली गई। हिंदी में 12वीं के अक्षत द्विवेदी और प्रियंका सोनवानी प्रथम रही। वहीं खुशी सहारे द्वितीय और विनय साहू तृतीय रहे। वहीं इंग्लिस निबंध लेखन में खुशी यादव प्रथम, वर्षा परिदा द्वितीय और डिंपल अवधिया तृतीय रहीं।