महाराष्ट्र मंडल में सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर कार्यक्रम 10 को
2026-02-06 07:19 PM
43
0 संत ज्ञानेश्वर स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम दोपहर 12:00, मंडल भवन में शाम 06:30 बजे
रायपुर। राष्ट्रीय सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर जागरूकता के दो कार्यक्रम मंगलवार, 10 फरवरी को महाराष्ट्र मंडल में आयोजित किए जा रहे हैं। इस मौके पर इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग करने को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारियां बच्चों सहित हर आयु वर्ग के लोगों को दी जाएगी।
जागरूकता कार्यक्रम के संयोजक और संत ज्ञानेश्वर स्कूल के प्रभारी परितोष डोनगांवकर मंगलवार को दो जागरूकता कार्यक्रमों में पावर पॉइंट के माध्यम से लोगों को सुरक्षित तरीके से इंटरनेट का उपयोग कैसे करें, कैसें साइबर क्राइम से अपने आपको बचाएं और कैसे अपने पढ़ाई, रोजगार- स्व रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए इंटरनेट का सार्थक उपयोग कैसे करें... जैसे बिंदुओं पर व्यवहारिक जानकारी दी जाएगी।
डोनगांवकर ने बताया कि सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर होने वाली कार्यशाला में स्मार्ट तकनीक, सुरक्षित विकल्प, एआई के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग करने की जानकारी दी जाएगी। कार्यशाला का उद्देश्य कई चेतावनियों के बाद, सावधानियां बरतने के बावजूद आमजन साइबर क्राइम के चुंगल में फंसते हैं, उन्हें बचाना और जागरूक करना है। खासकर बच्चों और युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) का सृजनात्मक और सकारात्मक उपयोग करने की दिशा में मार्गदर्शन दिया जाएगा। महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले और संत ज्ञानेश्वर स्कूल के प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने अधिकाधिक बच्चों, शिक्षकों और आमजनों से कार्यशाला में शामिल होने की और जानकार बनने की अपील की है।