दिव्य महाराष्ट्र मंडल

राष्ट्रीय गौरव यात्रा... स्वागत कार्यक्रम की तैयारी में बैस कुर्मी भवन में जुटे समाजजन

रायपुर। नासिक सिंधखेड़ से 12 फरवरी को शुरू होने वाली राष्ट्रीय गौरव यात्रा के 16 फरवरी को रायपुर आगमन को लेकर राजधानी में सर्वसमाज पूरी तैयारी में जुटा हुआ है। बैठकों का दौर लगातार जारी है। रविवार 8 फरवरी को राजधानी स्थित बैस कुर्मी भवन में समाजजन जुटे और स्वागत समारोह की तैयारी को लेकर रूपरेखा तैयार की  गई।

छत्रपति शिवाजी 16वें वंशज राजा अटक से कटक तक की यात्रा प्रारंभ किया गया है। जिसकी भव्य स्वागत कार्यक्रम के आयोजन के लिए बैस कुर्मी  भवन में रविवार को कार्यक्रम की रूपरेखा संबंधित बैठक आयोजित की गई। बैठक में महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले, धनंजय वर्मा, ललित कांकड़े, पुरण बैस, ललित बघेल, मोरध्वज चंद्राकर ,गोपाल वर्मा, भक्त भूषण चंद्रवंशी, सरिता बघेल, सरिता वर्मा, डॉक्टर पुरुषोत्तम चंद्राकर, आकाश चंद्रवंशी, दिनेश चंद्राकर, डॉक्टर जितेंद्र सिंगरौल, डॉ गणेश कौशिक, महेंद्र कश्यप, प्रीति टिकरिया, अश्विनी कश्यप , बंसी लाल वर्मा, तारा चंद्राकर, सुषमा नायक एवं अन्य सदस्य गण उपस्थित हुए।

बतादें कि सिंधखेड़ से 12 फरवरी को शुरू होने वाली राष्‍ट्रीय गौरव यात्रा 16 फरवरी को राजधानी रायपुर पहुंचेगी। टाटीबंध चौक से मुख्य मार्ग होते हुए तात्यापारा चौक पहुंचेगी। जहां शिवाजी महाराज की प्रतिमा के समक्ष पूजा अर्चना की जाएगी। जिसके उपरांत शाम 5 बजे इंदिरा गांधी कृषि विवि में स्वागत समारोह का आयोजन किया जा रहा है। 16 फरवरी को गौरव यात्रा के रायपुर आगमन को लेकर व्यापक स्तर की तैयारी की जा रही है। रथ के रायपुर आगमन से लेकर स्वागत समारोह तक सबकुछ खास और यादगार बनाने की तैयारी में सर्व समाज जुटा हुआ है।