‘मधुधारा’ संस्था ने संत ज्ञानेश्वर की प्रतिभावान छात्रा को दी प्रोत्साहन राशि
2026-02-12 04:09 PM
191
रायपुर। राजधानी रायपुर की सामाजिक संस्था मधुधारा ने संत ज्ञानेश्वर विद्यालय की एक प्रतिभावान छात्रा को प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया। बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए संस्था द्वारा लगातार प्रतिभावान छात्राओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस संदर्भ में संस्था की अध्यक्ष मधु बहादुर सिंह ने स्कूल के प्राचार्य मनीष गोवर्धन की उपस्थिति में छात्रा को प्रोत्साहन राशि का चेक सौंपा।
स्कूल के प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने बताया कि मधुधारा सामाजिक संस्था की तरफ से संस्था के अध्यक्ष मधु बहादुर सिंह ने संत ज्ञानेश्वर विद्यालय की प्रतिभावान छात्रा को प्रोत्साहन राशि दी। जिससे छात्रा उच्च शिक्षा प्राप्त कर सके। इस कार्य के लिए मधुधारा सामाजिक संस्था को स्कूल प्रबंधन ने धन्यवाद दिया। साथ ही मधुधारा सामाजिक संस्था ने भविष्य में भी इसी तरह का योगदान देने की बात कहीं। सामाजिक संस्था लगभग 20 वर्षों से यह कार्य कर रही है। उन्होंने 51 परिवार को अन्यादन 489 कन्याओं की शादी में भी आर्थिक मदद की है।