अधिक समय तक नहीं... सही तरीके से पढ़ना महत्वपूर्णः अपर्णा
रायपुर। बोर्ड परीक्षा हो या अन्य कोई भी परीक्षा में सफलता पाने के लिए अधिक समय तक पढ़ना जरूरी नहीं है। बल्कि सही तरीके से पढ़ना महत्वपूर्ण होता है। सही तरीके से एक्राग भाव के साथ पढ़ाई की जाए तो सफलता जरूर मिलती है, और एक बार पढ़ा आप जीवन भर याद रख सकेंगे। उक्ताशय के विचार संत ज्ञानेश्वर विद्यालय की शिक्षिका अपर्णा आठले ने बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटे बच्चों कहीं।
अपर्णा आठले ने कहा कि अच्छे अंक लाने के लिए सभी चैप्टर को पढ़ना जरूरी है। अब परीक्षा नजदीक है, ऐसे में जो चैप्टर अच्छे से आता है उसे पहले मार्क कीजिए। उन्हें एक बार रिवीजन कर लें। फिर जिन चैप्टर की तैयारी अधूरी है, उन्हें दो-चार पढ़कर अच्छे से अभ्यास करें। फिर उसे समझकर लिखकर देखे। सभी विषयों की तैयारी के लिए टाइम टेबल जरूर बनाए। जिस तरह स्कूल में एक टाइम टेबल होता है उसी घर पर तैयारी के लिए टाइम टेबल जरूर बनाए। अनुशासन के साथ लिखकर अभ्यास करने से पढ़ा हुआ अच्छे से याद होता है।
अपर्णा आठले ने आगे कहा कि 40-45 मिनट तक पढ़ाई के बाद 15 मिनट का ब्रेक जरूर लें। रा में ज्यादा देर तक न पढ़कर सुबह जल्दी उठकर पढ़ना सही होता हैl जो चैप्टर समझ नहीं आया हैं उसपर ज्यादा फोकस करना चाहिए। दिमाग को शांत रखने के लिए 10 से 15 मिनट का मेडिटेशन करने की कोशिश करे। गणित के सारे फार्मूले याग करना चाहिए। गणित एक ऐसा विषय है जिसकी हम पहले से तैयारी कर सकते है। अगर फार्मूला याद हो तो रिवीजन की ज्यादा जरूरन नहीं होती।