विजया एकादशी पर आध्यात्मिक समिति ने किया विष्णु सहस्त्रना का पाठ
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति ने शुक्रवार 13 फरवरी को विजया एकदाशी के अवसर पर विष्णु सहस्त्रना का पाठ किया। पाठ अलखनन्दा नारद ने करवाया। आनलाइन मोड पर हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सदस्यों ने भाग लिया। अंत में ओम का उच्चारण, प्राणायाम और मानसिक पूजा करवाई गई।
आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था काले ने बताया कि हर एकादशी पर समिति द्वारा पाठ किया जाता है। इस अवसर पर अर्चना जतकर, ज्योत्सना किरवई, मंजू सुतोने, मंजूषा मारकोले, मेघा कोतवालीवाले, रोहिणी नेने, संध्या खंगन, संजय मैराल, शताब्दी पांडे, शुभदा अगस्ती, विद्या बावसे, अलखनंदा नारद, अल्पना मोहंदीवाले, अंजली खेर, अंजली नलगुंडवार, अनुपमा नलगुंडवार, वर्षा करंजगांवकर शामिल हुई।