दिव्य महाराष्ट्र मंडल

मंडल के महिला केंद्रों में हुआ रामरक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा पाठ

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति द्वारा 6 जनवरी 2024 को शुरू किया गया राम रक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ इस शनिवार 14 फरवरी को को भी जारी रहा। निरंतर पाठ का यह 111वां सप्ताह उत्साह के साथ संपन्न हुआ। शनिवार 14 फरवरी को शंकर नगर केंद्र के सदस्यों ने रामरक्षा स्तोत्र तथा हनुमान चालीसा का पाठ शंकर नगर के पंचमुखी हनुमान मंदिर में किया। इस दौरान मधुरा भागवत, शुभदा गिजरे, पुष्पा जावलेकर, मनीषा भांडारकर, मेधा कोतवालीवाले  तथा कविता लांजेवार उपस्थित थीं।

आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था काले  ने बताया कि रोहिणीपुरम केंद्र द्वारा किए गए पाठ के दौरान चित्रा बल्कि, अचला मोहरीकर, मीरा कुपटकर, अपर्णा वरारपांडे, अपर्णा जोशी, वनिता गनोदवाले, अलका कुळकर्णी , मंगला पुराणकर, साधना बहिरट, प्रांजल  बल्हाळ, प्राची गणोदवाले  और स्वाति अग्रवाल शामिल हुई।

इसी तरह चौबे कॉलोनी केंद्र द्वारा केंद्र की सदस्या चारुशीला देव के घर पर पाठ किया गया। इस दौरान प्रमोदनी देशमुख, माधुरी डबली, सुषमा आप्टे, आकांक्षा गद्रे, सीमा गानोदवाले, रंजना काठोटे, अनीता गुलकारी, अवंती अग्निहोत्री, प्राची डोनगंवाकर और अक्षता पंडित शामिल हुई।  वहीं अवंती विहार केंद्र की महिलाओं ने सुदेशना नेने के घर पर पाठ किया। इ स दौरान आशा तंबोली, अनिता घाडगे, पल्लवी भावे, नीतू वडतेलवा, वसुधा हिरडे, और सुदेष्णा मेने उपस्थित रही।