दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडल में हुई महाकाल की भस्म आरती... रुद्रपाठ से शिवमय हुआ मंडल

- महाराष्ट्र मंडल में सामूहिक लघु रुद्राभिषेक का 25वां वर्ष

- महिलाओं के टीम ने किया लघु रुद्र का पाठ

रायपुर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर सभागृह में 48 जोड़ों ने आचार्य चेतन दंडवते के  मार्गदर्शन में सामूहिक रुद्राभिषेक कर मंडल भवन का भक्तिमय कर दिया। इस अवसर पर पहली बार मंडल में बनाई गई बाबा महाकाल की प्रतीकात्मक प्रतिमा की भस्म आरती की गई। जिससे वातावरण शिवमय हो गया। वहीं महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले के मार्गदर्शन में महिलाओं की टीम ने उत्साह के साथ रुद्र पाठ किया।

महाराष्ट्र मंडल के सचिव और कार्यक्रम प्रमुख आचार्य चेतन दंडवते ने कहा कि महाराष्ट्र मंडल और महाराष्ट्र संस्कार केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में लगातार 25 वर्षों से आयोजन किया जा रहा है। लघु रुद्राभिषेक में बैठे श्रद्धालु जोड़ों और सेवादारों का उत्साह देखते ही बन रहा था। हॉल में बैठे श्रद्धालुजन पूजा में लीन रहे। शिवतांडव स्त्रोत के गायन ने महाराष्ट्र मंडळ के सभागृह को शिवमय बना दिया।  48 जोड़ों के करीब तीन घंटे तक चलने वाले लघु रुद्राभिषेक में हर तरह की सेवा और सहायता करने के लिए सेवादार लगातार सक्रिय रहे। आयोजन को लेकर सभी में उत्साह नजर आय़ा।

आचार्य दंडवते ने बताया कि इस वर्ष लगातार 23 वर्षों से पूजा में बैठने वाले उषा-उदय बेड़ेकर और पिछले 20 वर्षों से लगातार शामिल सोनाली-सौनील शिंगवेकर, अर्चना-आनंद मोड़क और सुरभि-सुनील गनौदवाले का शाल-श्रीफल और सूत की माला के सम्मान महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले के हाथों किया गया। पूजा संपन्न कराने में योगेश दंडवते, अजय पोतदार, सचिंद्र देशमुख, सृजन दंडवते ने पूरा सहयोग प्रदान किया।

पूजा में यह हुए शामिल

स्वाति-प्रफुल्ल डबली, निशा- गणेश सबनीस, निशिता-वैभव सबनीस, अक्षता- निरंजन पंडित, भारती-भालचंद्र पळसोदकर, अंकिता-अजय किरवई,  अनिता-अरविंद जोशी, संध्या- श्यामसुंदर खंगन, रजनी-प्रवीण आस्वले,  साक्षी-सुबोध टोले, स्वाति-वैभव देढ़े, स्नेहा-संजय जोशी, वैशाली- गौतम हिरवे, सुरभि-सुरेंद्र जोशी, अर्चना-आनंद मोडक, दिव्या- दीपक पात्रिकर, सौदामिनी- संजय बर्वे, अनघा- अनिल आस्वले, अलका- सुबोध ओक, नेहा- सुनील किल्लेदार, रुचिरा- निखिल बावकर, सुजाता- संदीप टोले, प्रियंका- संदीप आरिकर, सुरभि- सुनील गनोदवाले, आसावरी- रोहित नेने, आशा- कैलाश पवार, अंजली- अजय देशपांडे, हेमा- अरुण पराडकर, विजया- अशोक भाले, सोनाली- अतुल देवळे, संध्या- अनिल पदमटिंटीवार, मनीषा- मलय देशपांडे , प्रियंका- देवेंद्र डबली, सोनाली- सौनील शिंगवेकर, सोनाली- संजय देशपांडे, नेहा- राहुल शेकदार, मेधा- मनोज कलकोटवार, उषा- उदय बेड़ेकर, रुचिता- प्रज्ज्वल अलोनी, मीना- उल्हास नवरे, सुवर्णा- श्रीराम कस्तूरे, डॉ.सौ अलका- विवेक गोळे, श्रीमती वर्षा- कु. हर्षदा- कु चारुल देशपांडे, किर्ती- पुरुषोत्तम, रेणुका- अजय पुराणिक, स्वाति- प्रद्युम्न बक्षी, वंदना- गिरीशचंद्र आष्टिकर और रचना- रवींद्र ठेंगड़ी शामिल हुए।