दिव्य महाराष्ट्र मंडल

संत ज्ञानेश्वर के प्रतिभावान बच्चों की मदद को सामने आए समाज सेवी

- पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद कर बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए किया प्रोत्साहित

रायपुर। कहते हैं शिक्षा का दान सबसे बड़ा दान है, जिसे चरितार्थ करते हुए सामाजिक संस्थान मधुधारा के द्वारा संत ज्ञानेश्वर विद्यालय की प्रतिभावान छात्रा को प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। संस्थान की अध्यक्ष मधु बहादुर सिंह ने व्यवस्था करके मित्तल कैंसर हॉस्पिटल की ओनर सत्यभामा पोद्दार से विद्यालय की छात्रा को प्रोत्साहन राशि दिलवाई। सत्यभामा ने पुत्र सिद्धार्थ संकल्प तथा यश गजवानी के जन्मदिवस के उपलक्ष में प्रतिभावान छात्र को यह आर्थिक सहायता प्रदान  की।

मधुधारा संस्थान के द्वारा पूर्व में भी कई प्रतिभावान छात्रों की आर्थिक मदद की ई। संत ज्ञानेश्वर विद्यालय के प्राचार्य मनीष गोवर्धन सर ने मधु धारा संस्था को उसके इस सामाजिक कार्य के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया तथा संस्था के इस कार्य की महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष कार्यकारिणी के द्वारा भी सराहना की गईइसी तरह सामाजिक संस्था आगे आए और निर्धन छात्रों की मदद करते रहे

सामाजिक संस्थान मधु धारा द्वारा लगभग 20 वर्षों से सामाजिक कार्य किया जा रहा हैजिसमें उन्होंने 51 परिवारों को अन्यदान करके 489 कन्याओं के विवाह में आर्थिक मदद कीसंस्था की अध्यक्ष मधु बहादुर सिंह ने आश्वासित किया कि भविष्य में भी प्रतिभावान छात्रों का आर्थिक संकट के कारण उनके शिक्षा में अवरोध नहीं आने देंगे।