दिव्य महाराष्ट्र मंडल

संत ज्ञानेश्वर के दो छात्रों ने 5वीं और 8वीं बोर्ड जिला टाप टेन में बनाई जगह

रायपुर। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा इस वर्ष 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षा जिला स्तर पर आयोजित की गई थी। जिला शिक्षा विभाग रायपुर द्वारा जारी की गई 5वीं की टाप-10 की सूची में संत ज्ञानेश्वर विद्यालय के छात्र उदित जैन में अपना स्थान सुनिश्चित किया। उन्होंने 95 प्रतिशत अंक के साथ 10वां रैंक प्राप्त किया। वहीं आठवीं की 96.83 प्रतिशत के साथ  शिवानी गोस्वामी ने जिला स्तर पर 10वां रैंक हासिल किया है। उदित और शिवाजी की इस उपल्ब्धि पर महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले और कार्यकारिणी और प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने शुभकामनाएं दी है।

जिला शिक्षा विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार सरस्वती शिशु मंदिर कुथरेल के छात्र हर्ष साहू ने 99.50 प्रतिशत के साथ जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं दूसरे रैंक में मैवीव देवांगन, देविका साहू और मेनका साहू है। वहीं तीसरी पोजिशन पर 14 बच्चों से स्थान बनाया है। चौथे रैंक पर 32 बच्चे, 5वें रैंक में 67, 6वें रैंक में 70, 7वें रैंक में 180, 8वें और 9वें रैंक में 143-143 बच्चे और 10वें रैंक में 180 बच्चों ने स्थान पाया है।