दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्‍ट्र मंडल की शंकर नगर महिला केंद्र ने वितरित किया मठा

- मठा पीकर राहगीरों को मिली गर्मी से राहत, कहा-अच्छी पहल

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की शंकर नगर महिला केंद्र की टीम ने शनिवार 9 मई को अंडरब्रिज के पास शंकर नगर चौक के पास राहगीरों को मठा वितरित किया। सुबह 9.30 बजे से लेकर 11 बजे तक हजारों राहगीरों को लगभग 100 लीटर मठा का विरण किया। इस दौरान महिलाओं के उत्साहवर्धन के लिए महाराष्ट्र मंडल के मुख्य समन्वयक श्याम सुंदर खंगन, उपाध्यक्ष गीता श्याम दलाल और महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले विशेष रुप से उपस्थित थीं।

शंकर नगर केंद्र की संयोजिका आयुषी विठ्ठालकर ने बताया कि सफेद ड्रेस कोड के साथ केंद्र की महिलाओं ने हजारों राहगीरों को मठा पिलाया। केंद्र की ओर से लगभग 100 लीटर मठा की व्यवस्था की गई थी।

मठा पीकर राहगीरों ने केंद्र की महिलाओं की सराहना की। इस दौरान सफाई का भी विशेष ध्यान रखा गया। वेस्ट डिस्पोजल को बोरे में भरकर एकत्रित किया गया।  ताकि सड़क पर गंदगी न फैले। शंकर नगर के व्यस्त चौक के पास दो पहिया, चारपहिया, रिक्शा चालक, साइकिल सवारों ने अपनी गाड़ी किनारे लगाकर मठा पिया।

आयुषी ने आगे बताया कि  कार्यक्रम में महाराष्ट्र मंडल के मुख्य समन्वयक श्यामसुंदर खंगन, उपाध्याक्ष गीता श्याम दलाल, महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले, केंद्र की  पूर्व संयोजिका मधुरा भागवत, संध्या खंगन, रचना  ठेंगडी, सुरेखा पाटिल, पुष्पा जावलेकर, श्रद्धा विठालकर, मेधा कोतवालीवाले तथा गोदावरी उपस्थित थीं।