दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्‍ट्र मंडल में आज बाल संस्‍कार शिविर ऑफलाइन मोड पर

रायपुर। महाराष्‍ट्र मंडल की आध्‍यात्मिक समिति का बाल संस्‍कार शिविर आठ मई को दूसरे सप्‍ताह में प्रवेश कर रहा है। शुक्रवार को चौबे कॉलोनी स्थित मंडल भवन में दोबारा दो दिन शुक्रवार व शनिवार को शिविर ऑफलाइन मोड पर लगाया जाएगा। समिति की समन्‍वयक आस्‍था काले ने बताया कि शिविर में मंजुषा वैशंपायन और नमिता शेष बच्‍चों को मंत्रोच्‍चार सिखाएंगी।
 
आस्‍था स्‍वयं वर्षा चोपकर के साथ खेल- खेल में बच्‍चों से योग करवाएंगी। सुमीता रायजादा और रचना ठेंगड़ी शिविर में माइंड गेम एंड ब्रेन एक्विटिविटीज से बच्‍चों की रोचक तरीके से बौद्धिक परीक्षा लेंगी। अक्षता पंडित, सुप्रिया शेष बच्‍चों को फायरलेस कुकिंग के जरिए किसी नए रेसिपी में अवगत कराएंगी। आकांक्षा गद्रे और संध्‍या खंगन भी  ऑफलाइन शिविर में बच्‍चों के लिए हर तरह सुविधाएं उपलब्‍ध कराने की व्‍यवस्‍था करेंगी। मंडल अध्‍यक्ष अजय मधुकर काले ने ऐसे बच्‍चों से भी शिविर में शामिल होने का अनुरोध किया है, जो अभी तक बाल संस्‍कार शिविर में नहीं पहुंच सके हैं।