संत ज्ञानेश्वर का एक और गौरव.. युवा फेंसर नचिकेत ने किया राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन
रायपुर। संत ज्ञानेश्वर विद्यालय के छात्र युवा फेंसर नचिकेत टांडी ने राष्ट्रीय स्तर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया। नचिकेत टांडी फेंसिंग खेल में एक उभरती हुई प्रतिभा के रूप में सामने आया हैं। सेबर (Sabre) श्रेणी में प्रतिस्पर्धा करते हुए उन्होंने अपनी मेहनत और समर्पण के बल पर लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। वर्ष 2025 के स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के आयोजन में राज्य स्तर पर टीम को स्वर्ण और व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीता।
स्कूल के प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने बताया कि वर्ष 2018 और 2019 में नचिकेत का चयन छत्तीसगढ़ राज्य ट्रायल्स के माध्यम से हुआ। जिसके बाद उन्होंने महाराष्ट्र के नासिक में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की फेंसिंग चैंपियनशिप में भाग लिया, जिसका आयोजन फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा किया गया था।
2021 से 2025 तक, नचिकेत ने स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के अंतर्गत शानदार प्रदर्शन बनाए रखा है। उन्होंने हर वर्ष टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीते हैं और व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भी शीर्ष स्थान हासिल किए हैं। इस दौरान उन्होंने लगातार राष्ट्रीय स्तर पर अपने राज्य का प्रतिनिधित्व किया है। उनका समर्पण, अनुशासन और खेल के प्रति जुनून उनके उज्ज्वल भविष्य की ओर संकेत करता है और यह दर्शाता है कि वे आने वाले समय में देश का नाम रोशन कर सकते हैं।
खेल बायोडाटा
नाम: नचिकेत टांडी
जन्म तिथि: 25 दिसंबर 2008
विद्यालय: संत ज्ञानेश्वर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय
खेल: फेंसिंग (सेबर)
उपलब्धियां:
राष्ट्रीय स्तर:
2018: छत्तीसगढ़ राज्य ट्रायल्स के माध्यम से राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के लिए चयनित
2018: फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की फेंसिंग प्रतियोगिता (नासिक, महाराष्ट्र) में भाग लिया
2019: पुनः छत्तीसगढ़ राज्य ट्रायल्स से राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के लिए चयनित
2019: राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता (नासिक, महाराष्ट्र) में भाग लिया
एसजीएफआई (स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया):
2021: राज्य स्तर – टीम स्वर्ण ????, व्यक्तिगत स्वर्ण ???? | राष्ट्रीय स्तर पर सहभागिता
2022: राज्य स्तर – टीम स्वर्ण ????, व्यक्तिगत स्वर्ण ???? | राष्ट्रीय स्तर पर सहभागिता
2023: राज्य स्तर – टीम स्वर्ण ????, व्यक्तिगत स्वर्ण ???? | राष्ट्रीय स्तर पर सहभागिता
2024: राज्य स्तर – टीम स्वर्ण ????, व्यक्तिगत कांस्य ???? | राष्ट्रीय स्तर पर सहभागिता
2025: राज्य स्तर – टीम स्वर्ण ????, व्यक्तिगत स्वर्ण ???? | राष्ट्रीय स्तर पर सहभागिता