दिव्य महाराष्ट्र मंडल

क्रीड़ा भारती की महिला कबड्डी प्रतियोगिता में महाराष्ट्र मंडल की टीम विजयी

- भाजपा महिला मोर्चा की टीम को आठ प्वाइंट से हराया

रायपुर।  क्रीड़ा भारती छत्तीसगढ़ प्रांत द्वारा आयोजित महिला कबड्डी प्रतियोगिता में महाराष्ट्र मंडल की टीम ने भाजपा महिला मोर्चा की टीम को हराकर आठ प्वाइंट से जीत दर्ज की। बतादें कि क्रीड़ा भारती द्वारा स्पर्धा का आयोजन झूलेलाल धाम कटोरा तालाब में किया गया। वहीं बालिकाओं की 9 अलग-अलग टीमों ने भी स्पर्धा में भाग लिया।

महाराष्ट्र मंडल की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने बताया कि क्रीड़ा भारती द्वारा नारी सशक्तिकरण और खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने की दिशा में यह एक सराहनीय प्रयास है।  आज स्पर्धा का शुभारंभ रायपुर दक्षिण के विधायक सुनील सोनी ने किया। इस अवसर पर बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा विशेष रुप से उपस्थित थीं।   

स्पर्धा में महिलाओं की दो टीमों ने भाग लिया। जिसमें पहली टीम भाजपा महिला मोर्चा की थी और दूसरी टीम महाराष्ट्र मंडल रायपुर की। खेल का आयोजन 10-10 मिनट के दो राउंड में खेला गया। पहले राउंड में महाराष्ट्र मंडल की टीम ने यह स्पर्धा आठ प्वाइंट से अपने नाम कर लिया। महाराष्ट्र मंडल की विजयी टीम को संजय शर्मा के द्वारा टीम को नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ती पत्र दिया गया।  टीम में मालती मिश्रा कप्तान, गीता दलाल, वंदना पाटील,  मानसी विठ्ठलकर, कांचन पुसदकर,  सीमा तीगगा, अपर्णा देशमुख शामिल रही। वहीं टीम मैनेजर की भूमिका विशाखा तोफखानेवाले ने निभाई।