चौबे कालोनी केंद्र की महिलाओं ने राहगीरों को पिलाया मठा
रायुपर। महाराष्ट्र मंडल के चौबे कालोनी महिला केंद्र की टीम ने मंगलवार, 19 मई को भीषण गर्मी से राहत दिलाने राहगीरों को मठा वितरित किया। इस अवसर पर स्वामी आत्मानंद वार्ड के पार्षद आनंद अग्रवाल विशेष रुप से उपस्थित थे। उन्होंने भी लोगों को मठा वितरित किया और मंडल के सेवाभावी कार्यों की सराहना की।

चौबे कालोनी केंद्र की संयोजिका अक्षता पंडित ने बताया कि अपने सेवाभावी कार्यों की श्रृंखला में महाराष्ट्र मंडल के चौबे कालोनी महिला केंद्र द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वामी आत्मानंद वार्ड के पार्षद आनंद अग्रवाल के आतिथ्य में राहगीरों को गर्मी से राहत दिलाने मठा वितरित किया गया। मठा वितरण की शुरुआत हनुमान चालीसा पाठ के साथ की गई। सुबह 10 बजे से चौबे कालोनी स्थित चिंताहरण हनुमान मंदिर के पास राहगीरों को लगभह 100 लीटर मठा वितरित किया गया। केंद्र की महिलाए वाइट ड्रेस कोड के साथ उपस्थित रही।

इस अवसर पर महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले, अपर्णा काळेले, स्वाती डबली, गौरी क्षीरसागर, संगीता निमोणकर, अनुपना बोधनकर, मनीषा वरवंडकर, रोहिनी नेने, आरूषी डबली, प्रकाश गुरव उपस्थित थे।
