सियान गुड़ी में भोजन के बाद वज्रासन कर रहे बुजुर्ग
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित और महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित सियान गुड़ी में समय के साथ बुजुर्गों की संख्या बढ़ती जा रही है। सियान गुड़ी आकर अपना समय व्यतीत करने वाले बुजुर्ग अपने रूटीन के साथ दोपहर में भोजन के बाद पूरे उत्साह के साथ वज्रासन करते है।
सियान गुड़ी के प्रभारी और महाराष्ट्र मंडल के समन्वयक श्याम सुंदर खंगन ने बताया कि वे प्रतिदिन सुबह सियान गुड़ी आते है और यहां आने वाले बुजुर्गों के साथ समय व्यतीत करते है और उनकी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखते है। सियान गुड़ी में आने वाले बुजुर्ग वहां की लाइब्रेरी में रखी एक से एक किताबें- समाचार पत्र- पढ़ते है। इसके साथ कैरम- शतरंज खेलते, टीवी देखते और आपस में समसामयिक विषयों पर चर्चा करते है।
खंगन ने आगे बताया कि इसके साथ बुजुर्ग प्रातः योग और ध्यान भी करते है। दोपहर को महाराष्ट्र मंडल के मेस में बने स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेने के बाद वज्रासन में बैठते है। शाम को सियान गुड़ी से जाने के पूर्व बुजुर्गों में नई एनर्जी नजर आती है। सियान गुड़ी में प्रतिदिन डॉ ओपी सोनी, लखन लाल साहू, डॉ ओसी बिसेन, रामा राव सेंद्रे, अनिल पांडे, केके पाठक और हीराधर पटेल आ रहे है।