दिव्य महाराष्ट्र मंडल

वेदा क्लीनिक के शुभारंभ पर लगा निःशुल्क स्वास्थ्य कैंप

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की आजीवन सभासद और डॉ. पपीता ब्राह्मणे ने रविवार, 19 जुलाई को अपने वेदा क्लीनिक का शुभारंभ किया। इस अवसर पर वेदा क्लीनिक द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें 35 से अधिक लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। मरीजों के शुगर और बीपी जांच के साथ अन्य जांच भी की गई और उन्हें आवश्यक डाक्टरी सलाह दी गई। स्वास्थ्य कैंप का शुभारंभ करने महाराष्ट्र मंडल की उपाध्यक्ष गीता दलाल पहुंची थी। उन्होंने शिविर का शुभारंभ कर इस अच्छे समाजसेवी कार्य की सराहना की।

वेदा क्लीनिक की संचालक डॉ. पपीता ब्राह्मणे बीएएमएस और डॉ तुषार सालवटकर एमबीबीएस ने बताया कि यह क्लीनिक अवंती विहार आशियाना फेस-2 के सामने शुरू किया गया है। इस अवसर पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें वार्ड पार्षद प्रभा विश्वकर्मा, मंडल उपाध्यक्ष गीता श्याम दलाल, समाजसेवी गीता हाटे, विनीता जोहरी, मीना अग्रवाल आदि पहुंचे थे।

डॉ. पपीता ब्राह्मणे ने आगे बताया कि आज आयोजित निःशुल्क जांच शिविर में 35 से अधिक लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। डॉ आशीष नागदेव, डॉ निधीश एस, डॉ गोकुल जेआर द्वारा सभी मरीजो के स्वास्थ्य की जांच की गई। समाज के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए आगे भी समय-समय पर ऐसे शिविर का आयोजन किया जाएगा।