महाराष्ट्र मंडल में हुई छत्रपति शिवाजी महाराज की महाआरती
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल में ‘हिंदवी स्वराज्य से साम्राज्य तक’ विषय पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला के दूसरे दिन 19 जुलाई को मंडल परिसर में स्थापित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के समक्ष महाआरती की गई। आरती कार्यक्रम में मुख्त वक्ता के रुप में पहुंचे विक्रमसिंह मोहिते, भारतीय विद्या पारंगत, पुणे और सुधीर थोरात, कार्यवाह, श्री शिवाजी रायगढ़ स्मारक मंडल, पुणे और महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले व कार्यकारिणी की उपस्थिति में किया गया।

महाराष्ट्र मंडल के छत्रपति शिवाजी महाराज कार्यक्रम आयोजन समिति के समन्वयक अभिषेक बक्षी ने बताया कि मंडल भवन में प्रतिमा स्थापना के बाद नई प्रतिमा के समक्ष आरती का यह दूसरा अवसर था। ‘हिंदवी स्वराज्य से साम्राज्य तक’ विषय पर आयोजित कार्यशाला के दौरान उपस्थित दर्शकों ने भी इस आरती में भाग लिया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हम महीने की हर 19 तारीख को शिवाजी महाराज की महाआरती करते है। 6 जून को मंडल परिसर में शिवाजी महाराज की सिंहासनस्थ प्रतिमा स्थापित होने के बाद दूसरे महीने महाआरती धूमधाम के साथ की जा रही है। दो दिवसीय कार्यशाला में आने वाले सभासदों ने भी इसमें सहभागिता निभाई। यह आरती प्रतिमाह मंडल की युवा समिति द्वारा की जाती है।