दिव्य महाराष्ट्र मंडल

शिवाजी कार्यशाला के साथ मंडल के महिला केंद्रों में हुआ हनुमान चालीसा

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति की ओर से हर शनिवार को होने वाला हनुमान चालीसा का पाठ मंडल में आयोजित शिवाजी महाराज की कार्यशाला के साथ महिला केंद्रों और समता कालोनी स्थित सियान गुड़ी में किया गया। मंडल के अमलीडीह, बूढ़ापारा, चौबे कालोनी, सरोना, शंकर नगर और डगनिया केंद्र की महिलाओं ने हनुमान चालीसा और रामरक्षा स्तोत्र का पाठ किया।

महाराष्ट्र मंडल कार्यकारिणी आस्था काले ने बताया कि मंडल में 18 व 19 जुलाई को ‘हिंदवी स्वराज्य से साम्राज्य तक’ विषय पर विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। जिसके पहले दिन शनिवार 18 जुलाई को कार्यक्रम में शामिल प्रमुख वक्ता विक्रमसिंह मोहिते, भारतीय विद्या पारंगत, पुणे और सुधीर थोरात, कार्यवाह, श्री शिवाजी रायगढ़ स्मारक मंडल, पुणे सहित अन्य ने हनुमान चालीसा का पाठ किया।

अमलीडीह केंद्र की महिलाओं ने सदस्या मनीषा सरोदे के निवास पर हनुमान चालीसा पाठ किया। आषाढी एकदशी होने के कारण महिलाओं ने सुंदर भजनों का गायन भी किया। इस अवसर पर संयोजिका सरिता फडके, सहसंयोजिका अर्चना धर्माधिकारी, संध्या फुलझेले, शोभा सोनाय, प्रिया कडू, प्रेरणा सप्रे, प्रेरणा मोरे, कामिनी पतंगीवार, मनीषा कस्तुरे, रेणु सिंग उपस्थित रहीं। वहीं बूढ़ापारा केंद्र द्वारा बूढ़ापारा स्थित हनुमान मंदिर में पाठ किया गया। इस अवसर पर प्रणिता नलगुंडवार, डॉ सुहासिनी पत्तलवार, कु. शिवानी पत्तलवार, साधना गायकवाड़, जयश्री केलकर, भाग्यश्री शुक्ला, सुनीता साठे, सविता मोघे, आस्था काले और कु अभिज्ञा शुक्ला शामिल हुई।

आध्यात्मिक समिति की प्रमुख सृष्टि दंडवते ने बताया कि इसी तरह चौबे कॉलोनी केंद्र की महिलाओं द्वारा हनुमान चालीसा पाठ चौबे कॉलोनी स्थित दशहरा मैदान में किया गया। इस अवसर पर मनीषा वरंवडकर, अंजली वैद्य, अल्का मराठे, आरती करंडे, संगीता निमोणकर, प्राची डोंनगांवकर और अक्षता पंडित उपस्थित रहीं। वहीं सरोना केंद्र की की सदस्यों और सालासर ग्रीन्स सोसायटी के सदस्यों द्वारा कालोनी में स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ किया गया। इस दौरान विभा पांडे, मीना परदेशी, आरती ठोंबरे, संध्या गुप्ता, इंदू साहू, अनुराधा मुखर्जी, प्रिया चौहान, रश्मी सक्सेना उपस्थित रहीं।

आध्यात्मिक समिति की संध्या खंगन ने बताया कि शंकर नगर केंद्र की महिलाओं द्वारा एक सदस्य के निवास पर पाठ किया गया। इस दौरान विजया गोरे, कांचन केळकर, निर्मला पिंपळे, माधवी मोघे सहित अन्य कई महिलाएं उपस्थित रहीं। वहीं डंगनिया केंद्र की महिलाओं ने मंडल परिसर में हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान प्रीति काले, अनुभा जाउलकर, प्रीति रणदिवे, प्रियंका राजपूत, दिपांजली भालेराव, नमिता शेष, शैला गायधनी,  श्रद्धा देशमुख, ज्योति डोळस, अपर्णा दबडधगाव, मिनाक्षी तारे, रश्मि डांगे, जया भाले, श्रद्धा मरघड़े, अनुजा महाड़िक, शुभांगी रूद्रजवार, वंदना तेलंग, सीमा देव, वर्षा नारखेड़कर और माधवी गिरहें शामिल हुई।