महाराष्ट्र मंडल की अंताक्षरी स्पर्धा में मनोरंजन के साथ बहुत कुछ.. सर्व समाज को प्रतिभा दिखाने का मिलेगा मौका
रायपुर। महाराष्ट्र मंडळ की ओर से तिलक जयंती के अवसर पर 9 अगस्त को नगर स्तरीय अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम मंडल की खेलकूद समिति और गायन कराओके समिति द्वारा चौबे कालोनी स्थित महाराष्ट्र मंडळ भवन में होगा। महाराष्ट्र मंडल की उपाध्यक्ष गीता श्याम दलाल ने बताया कि मंडळ द्वारा संचालित दिव्यांग बालिका गृह के सहायतार्थ स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है।
गीता दलाल ने आगे बताया कि स्पर्धा का शुभारंभ 9 अगस्त को सुबह 8.30 बजे से होगा। पहला राउंड सुबह 9 बजे शुरु किया जाएगा। इस नगर स्तरीय अंताक्षरी स्पर्धा में किसी भी समाज, संस्था, समिति, कोई समूह भाग ले सकता है। प्रत्येक ग्रुप के टीम में 4 सदस्य प्रतिभागी होंगे। स्पर्धा में भाग लेने के अलावा सर्व समाज, संस्था, समिति या ग्रुप के सदस्य स्पर्धा के समय दर्शक दीर्घा में बैठकर कार्यक्रम देख सकते है। दर्शकों से भी प्रश्न पूछे जायेंगे एवं तुरंत आकर्षक इनाम दिया जाएगा। टीम में महिला व पुरुष दोनों को शामिल किया जा सकता है। स्पर्धा हिंदी फ़िल्मी गानों पर आधारित रहेगी।
खेलकूद समिति की प्रभारी मालती मिश्रा ने बताया कि स्पर्धा में भाग लेने के लिए 100 रुपये का प्रवेश शुल्क रखा गया है। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान आने वाली टीमों को क्रमशः 6000/-, 3000/-, 2000/- नगद एवं आकर्षक इनाम के अलावा सभी टीम को मेडल,मोमेंटो व प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इसके साथ स्पर्धा में भाग लेने वाले 36 टीमों के लिए कुछ आकर्षक प्राइज में रखे गए है। जिसमें बेस्ट अटैम्प्ट ग्रुप, बेस्ट थीम ड्रेन ग्रुप, बेस्ट सिंगर ग्रुप, बेस्ट डिसेंट ग्रुप, बेस्ट कापरेट ग्रुप को एक-एक हजार रुपये का प्राइज दिया जाएगा। स्पर्धा में भाग लेने की अंतिम तारीफ 5 अगस्त निर्धारित की गई है।
कराओके गायन समिति की समन्वयक भारती पलसोदकर ने बताया कि मंडल द्वारा आयोजित अंताक्षरी स्पर्धा टीवी चैनल में दिखाये जाने वाले स्पर्धा जैसी होगी। उदाहरण के लिए प्रोजेक्टर में फिल्म के क्लिप दिखाकर प्रश्न पूछा जाएगा, वाद्ययंत्र बजाकर गाना पहचानो, बजर राऊंड जैसे प्रश्न पूछे जायेंगे, ऐसे अलग अलग राऊंड होंगे। स्पर्धा राउंड के आधार पर की जाएगी। प्रत्येक राउंड में पांच से छह टीम के बीच स्पर्धा होंगी एवं उस राउंड के विनर फाइनल राउंड में प्रवेश करेंगे। सभी राऊंड के विनर फाइनल राउंड में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने के लिये खेलेंगे। स्पर्धा में भाग लेने के लिए टीम को एक हजार रुपये प्रवेश शुल्क और चारों प्रतिभागियों ने मोबाइल नंबर और नाम की डिटेल देनी होगी।
गीता दलाल ने बताया कि अंताक्षरी स्पर्धा टीवी चैनल में दिखाये जाने वाले स्पर्धा की तरह होगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए मंडल उपाध्यक्ष गीता श्याम दलाल 9424217229, कार्यकारिणी सदस्य और खेलकूद प्रभारी मालती मिश्रा 9329822985, कराओके गायन समिति की समन्वयक भारती पलसोदकर 9424291945, खेलकूद समिति समन्वयक ओपी कटारिया 9131513357, खेलकूद समिति सदस्य हेमंत मार्डीकर 9993059700 और गायन कराओके समिति की महिला प्रमुख अंकिता किरवई 7773802264 से संपर्क कर सकते है।