दिव्य महाराष्ट्र मंडल

सियान गुड़ी में वृद्धजनों की भेंटवार्ता 23 जुलाई को

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित और समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित सियान गुड़ी में गुरुवार 23 जुलाई को वृद्धजनों की भेंटवार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें विभिन्न विभागों से रिटायर बुजुर्ग सियान गुड़ी पहुंचेगे। इस दौरान उपस्थित वृद्धजनों को अपनी रूचि और भावना के प्रदर्शन के लिए खुला मंच प्रदान किया जाएगा।

महराष्ट्र मंडल की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने बताया कि शिक्षा विभाग के सेवानिवृत्त हुए सीनियर सिटीजन्स गुरुवार 23 जुलाई को महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित सियान गुड़ी पहुंचेगे। इस दौरान सभी के मनोरंजन के लिए भजन का आयोजन किया गया है। इस दौरान सभी वरिष्ठजनों को उनकी अभिरूचि के अनुरुप खुला मंच दिया जाएगा। जिसमें वे अपनी रूचि के अनुरुप, भजन, गायन, किसी विषय पर स्पीच आदि देंगे।

महाराष्ट्र मंडल के मुख्य समन्वयक और सियान गुड़ी के प्रभारी श्याम सुंदर खंगन ने बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सियान गुड़ी में आने वाले वृद्धजनों के लिए नियमित रुप से योग और व्यायाम होता है। वहीं कई मनोरंजक एक्टिविटी के साथ भोजन और बुजुर्गों के आराम की सुविधा भी उपलब्ध है।