गणेशोत्सव में नृत्य और शिल्पकला समिति देगी सांस्कृतिक प्रस्तुति
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की नृत्य और शिल्पकला समिति द्वारा गणेशोत्सव 2026 के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। महाराष्ट्र मंडल के सचिव चेतन दंडवते और सहसचिव अजय पोतदार ने समिति के पदाधिकारियों को कार्यक्रम की जिम्मेदारी सौंपते हुए पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने को कहा है।
नृत्य और शिल्पकला समिति समन्वयक रचना ठेंगड़ी ने बताया कि महाराष्ट्र मंडल की यह नई समिति है, वहीं कार्यकारिणी पदभार ग्रहण के बाद इस समिति की पहली बैठक 6 अगस्त को महाऱाष्ट्र मंडल में हुई। बैठक में मंडल के सचिव चेतन दंडवते और सहसचिव अजय पोतदार विशेष रुप से उपस्थित थे। महाराष्ट्र मंडल द्वारा गणेशोत्सव के 11 दिन विविध आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में बच्चों और महिलाओं के लिए सांस्कृतिक मंचीय कार्यक्रम की जिम्मेदारी नृत्य और शिल्पकला समिति को सौंपी गई है।
रचना ठेंगड़ी ने आगे बताया कि गणेशोत्सव के दौरान आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा जल्द तैयार की जाएगी। धार्मिक उत्सव होने के कारण फिल्मी गीतों को चयन पर भी गंभीरता बरती जाएगी। मराठी और सनातन संस्कृति को प्रदर्शित करती नाट्य प्रस्तुति कार्यक्रम की प्राथमिकता होगी। बैठक में सोनाली एम कुलकर्णी, स्मिता बल्कि, अनिता लांगे, वर्षा राऊत, श्रेया टल्लू, शेखर क्षीरसागर, आशा बारेवार उपस्थित रहीं।