फ्रेंडशिप डे पर मास्क ग्रुप के दोस्तों ने किया रुद्राभिषेक
रायपुर। 30 साल से मित्रता के बंधन में बंधे 12 परिवारों ने इस वर्ष फ्रेंडशिप-डे अलग अंदाज में मनाया। सभी ने सपरिवार मिलकर भगवान शिव के अभिषेक और पूजन से आज का खास दिन साथ में गुजारा। 1996 में एक कंप्यूटर क्लास से शुरू हुई दोस्ती जब सब स्कूल कॉलेज में थे फोन इंटरनेट के बिना भी एक दूसरे से जुड़े रहे। समय के साथ सब बिजी हुए, परिवार बढ़ा लेकिन दोस्ती वैसी ही रही।
नए लोग जिंदगी में आए, उन्होंने भी इस दोस्ती को अपना लिया और अब अगली पीढ़ी भी वैसे ही सबके साथ चल रही। कोई कितना भी बिजी हो कोई न कोई मौका ढूंढ ही लेते हैं मिलने का । 24 दोस्त और उनके 15 बच्चे, माता पिता ऐसे 40 लोगों का यह भरा पूरा परिवार हर छोटे बड़े समारोह साथ ही मनाता है। शेखर- गौरी, चेतन-सृष्टि दंडवते, अतुल- आकांक्षा गद्रे, अजय-मेघा पोतदार, विनोद-शिल्पा राखुंडे, वैभव-उन्नति शाह, शचींद्र-शुचिता देशमुख, पंकज-श्रुति सराफ, प्रतीक-रीना बाबर, निखिल-पल्लवी मुकादम, संदीप, शेखर, सुधांशु-पल्लवी नाफड़े यह सब मिलकर इस ग्रुप को एक परिवार बनते हैं।