अंताक्षरी दूसरा राउंडः श्री शिवाव ग्रुप ने दर्ज की एकतरफा जीत
रायपुर। महाराष्ट्र मंडळ में चल रही अंताक्षरी प्रतियोगिता का दूसरा राउंडा काफी रोमांचक रहा। इस राउंड में श्री शिवाय ग्रुप ने स्पर्धा के प्रारंभ से ही बढ़त बनाए रखा। जिसे ग्रुप ने जीत में तब्दील किया। बजर राउंड, विजुअल राउंड और मुखड़ा-अंतरा राउंड को एकतरफा चेस करते हुए टीम ने अपनी बढ़त बरकरार रखी और अपनी जीत सुनिश्चित कर ली।
इस राउंड में तराना ग्रुप को 100 अंक, सारेगमा और सुर संगवारी को 250, प्रज्ञा म्यूजिकल को 350 और श्री शिवाय ग्रुप को 950 अंक मिले। इस टीम में लक्ष्मी दास दामा, सतीश बजाज, अपूर्वा वारे और दुर्गेश कुमार पुलो शामिल थे। दोनों प्रतिभागियों ने पूरी उत्सुकता के साथ स्पर्धा में भाग लिया।