सियान गुड़ी में हनुमान चालीसा पाठ के साथ अन्य केंद्रों में भी हुआ पाठ
रायपुर। समता कालोनी परिसर स्थित दिव्यांग बालिका विकास गृह में अतिरिक्त कमरा निर्माण के भूमिपूजन कार्यक्रम की शुरूआत हनुमान चालीसा पाठ के साथ की गई। बतादें कि महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति की ओऱ से हर शनिवार को हनुमान चालीसा पाठ का क्रम जारी है। यह क्रम इस शनिवार 8 अगस्त को भी उत्साह के साथ जारी रही। एक ओर जहां सुंदर नगर महिला केंद्र की टीम ने अपनी मासिक बैठक में हनुमान चालीसा पाठ के साथ सुंदर कांड का पाठ किया गया। वहीं दूसरी ओर चौबे कालोनी, रोहिणीपुरम, अमलीडीह महिला केंद्र के साथ मराठा समाज की महिलाओं ने भी पाठ किया।

आध्यात्मिक समित की समन्वयक सृष्टि दंडवते ने बताया कि सियान गुड़ी व दिव्यांग बालिका गृह में अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य के भूमिपूजन के अवसर पर महिला केंद्रों द्वारा संगीतसमय हनुमान चालीसा और सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी गई। वहीं सुंदर नगर महिला केंद्र के गठन के बाद पहली बैठक सुंदर नगर उद्यान परिसर में रखी गई। जिसमें मंडल में वर्ष भर होने वाले कार्यक्रमों की रुपरेखा और उसमें केंद्र की सहभागिता पर चर्चा हुई। सभी सदस्यों ने अपने विचार खुलकर रखें। साथ ही महिलाओं ने सुंदरकांड का पाठ भी किया। इस अवसर पर स्मिता टेम्बे, अर्चना शिवंकर, हार्दिका बोबड़े, सुजाता निंबालकर, यशवशी दंडवते, मनीषा चिन्हवार, स्वाति किरबई, ज्योति किरवई, सुचित्रा कोनेर, वैशाली गोवर्धन, सौदामिनी बर्वे, प्राची शिवणकर, स्मिता शिवणकर, प्रिया बख्शी, प्रगति ओगले, सोनम गनोदवाले, सुरभि गनोदवाले, वर्षा राउत, सुरेखा बख्शी शामिल हुई।

आध्यात्मिक समिति की प्रमुख संध्या खंगन ने कहा कि चौबे कॉलोनी केन्द्र द्वारा हनुमान चालीसा पाठ केंद्र की वरिष्ठ सदस्य प्रमोदिनी देशमुख के घर पर किया गया। इस दौरान प्रमोदिनी देशमुख, नेत्रा देशमुख, चारुशीला देव, सीमा गणोदवाले, अवंती अग्निहोत्री, उज्वला पुराणिक, स्वाती डबली, प्राची डोणगावकर, संगीता निमोणकर, अक्षता पंडित उपसअथित थीं। वहीं रोहिणीपुरम महिला केंद्र द्वारा सेक्टर-2 स्थित हनुमान मंदिर परिसर में पाठ किया गया। जिसमें चित्रा बल्की, अपर्णा वराडपांडे, अचला मोहरीकर, राजेश्री वैद्य, अपर्णा जोशी, मीना विभूते, विशाखा पोगडे शामिल हुई।

इसी तरह अमलीडीह महिला केंद्र की टीम ने संयोजिका सरिता फड़के के निवास में पाठ किया। इस दौरान अर्चना धर्माधिकारी, शोभा सोनाए, प्रिया कडू, प्रेरणा मोरे, मनीषा सरोदे और सरिता फडके उपस्थित रहीं।

वहीं मराठा समाज की महिलाओं ने भी पाठ में भाग लिया। मराठा समाज द्वारा किए गए पाठ के दौरान श्वेता भोसले, अलका जाधव, अलका देशमुख, रीता लोखंडे, सुचेता काले, रूपाली लोखंडे, साधना कोरे, किरण चौहाण, मीना चौहाण, राजलता चौहाण, सुषमा भालकर, प्रतीभा, पूजा, चारू, कुसुम डुकरे, सरोज रणंसिह, अनुभा इदुंरकर, अपर्णा चौहाण, हर्षा बाबर, अर्चना धोतरे और ज्योति पवार शामिल हुई।
