दिव्य महाराष्ट्र मंडल

000000000 बनी महाराष्ट्र मंडल के अंताक्षरी स्‍पर्धा की विजेता

-  मैराथन संगीतमय प्रतियोगिता में उप विजेता रही 00000000   

- स्पर्धा में 00000000 ग्रुप को करना पड़ा तीसरे स्थान पर संतोष

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित राजधानी स्तरीय अंताक्षरी प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबले में 0000 ने शानदार खि‍ताबी जीत दर्ज की गई। मुख्‍य अतिथि 0000000000 ने बतौर विजेता 00000000 ग्रुप को विनर कप, छह हजार रुपये नकद, स्‍मृति चिन्‍ह और प्रमाण पत्र प्रदान किया। 

00000 ने कड़ी टक्‍कर में 0000000 को 200 अंकों से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। उपविजेता के रूप में 000000 को तीन हजार रुपये नकद, रनरअप कप, स्‍मृति चिन्‍ह के साथ सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र सौंपे गए। 0000000 ग्रुप तीसरे स्‍थान पर रही। उन्‍हें दो हजार रुपये नकद के साथ कप, स्‍मृति चिन्‍ह और प्रमाण पत्र विशेष अतिथि 00000 ने दिया।

 

रोचक रहा पहला तीन राउंड

स्पर्धा के पहले राउंड में झंकार बीट्स ग्रुप ने अपने प्रतिद्वंदियों को पराजित करते हुए फाइनल में जगह बनाई। इस टीम में प्रगति ओगले, कंचन महेश ठाकुर, वैशाली जोशी और निखिल मुकादम की टीम ने 600 अंक अर्जित कर जीत हासिल की। वहीं दूसरे राउंड में 950 अंकों के साथ श्री शिवाय ग्रुप विनर रही। इस टीम में लक्ष्मीदास दामा, सतीश बजाज, अपूर्वा वारे और दुर्गेश कुमार पुलो शामिल थे। तीसरे रोचक राउंड में छावा और .चार चुतर नर ग्रुप के बीच काटे की टक्कर रही। छावा ग्रुप ने 50 अंक की बढ़त के साथ फाइनल में प्रवेश किया। छावा ग्रुप में गणेश जाधव पाटिल, रीना बाबर, मंगला जाधव और मंजू वर्मा ने अपनी सहभागिता निभाई।

 

बाद के तीन राउंड में रही काटे की टक्कर

स्पर्धा का चौथा राउंड एकतरफा रहा। इस राउंड में स्वरांजलि ग्रुप ने 850 अंकों के साथ जीत हासिल की। इस ग्रुप में श्वेता शर्मा, निशा शिवपुरी, अंजलि गुप्ता और प्रदीप मिश्रा ने सहभागिता निभाई। पांचवें राउंड में शाइनिंग स्टार ग्रुप के सदस्यों ने शुरू से बढ़त बनाए ऱखी। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को 200 अंको से परास्त किया। इस ग्रुप में दीपक देवांगन, नवीनतम देवांगन, अंजलि गोयल और स्मिता राजे शामिल थी। छठवें राउंड में युवा लड़कों के मल्हार ग्रुप ने बढ़त हासिल की। इस ग्रुप ने कुल 800 अंक अर्जित किए। इस ग्रुप में अक्षय सोनी, कनिष्क सोनी, दुर्गेश सोनी और राजनदास शामिल थे।

   

लगातार 12 घंटे चली स्‍पर्धा

अंताक्षरी प्रतियोगिता सुबह नौ बजे शुरू हुई थी। बगैर रूके मनोरंजक गीत - संगीतमय स्पर्धा लगातार 12 घंटों तक चलने के बाद रात नौ बजे पुरस्कार वितरण के साथ समाप्त हुई।  रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण लोगों ने अपना भरपूर समय कार्यक्रम को दिया और उसे एजाय किया।

 

दिन चढ़ने के साथ बढ़े दर्शक

प्रतियोगिता में शामिल होने वाली प्रतिभागी टीम के साथ महाराष्‍ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्‍वर सभागृह की दर्शक दीर्घा संगीत प्रेमियों से खचाखच भर गई। ज्‍यादातर दर्शक अंतिम समय तक दिल थामकर बैठे रहे और पूरे कार्यक्रम का उन्होंने भरपूर आनंद लिया।