दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडळ बिलासपुर में हुआ कॉर्पोरेट कीर्तन का आयोजन, बड़ी संख्या में शामिल हुए समाजजन

बिलासपुर। महाराष्ट्र मंडळ बिलासपुर में महाराष्ट्र दिवस के पूर्व पारिजात कॉलोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल में कॉरपोरेट कीर्तन का आयोजन किया गया। 350 साल पहले समर्थ रामदास स्वामी ने हमें यह एहसास कराया था कि समाज का एक मन होता है और उसी के अनुसार उन्होंने मन के छंद लिखे। समय-समय पर उन्होंने शिवाजी महाराज को मुगलों से युद्ध करने के लिए उचित दिशा-निर्देश दिए।

 

महाराष्ट्र मंडल बिलासपुर के सचिव समीर भुरंगी ने बताया कि आयोजन में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हए। समीर लिमये मुंबई द्वारा बिलासपुर महाराष्ट्र मंडळ में कीर्तन प्रस्तुत किया गया। उन्होंने बताया कि कैसे मन की यह कविता आज के भौतिक और कॉर्पोरेट जगत में आदर्श बन रही है। समीर का कारपोरेट कीर्तन देश ही नहीं विदेशों में भी कई मैनेजमेंट कॉलेजों में हो चुका है। समाज के मराठी भाषिक श्रोतागणों ने आज हुए इस मराठी कीर्तन का एक नया अलौकिक अनुभव प्राप्त किया।