महाऱाष्ट्र मंडल परिसर में मंडल अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण
रायपुर। चौबे कालोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल मुख्यालय में मंडल अध्यक्ष अजय मधुकर काले और कार्यकारिणी सदस्य दीपक किरवईवाले ने ध्वजारोहण किया।
अपने संक्षिप्त उद्बोधन में मंडल अध्यक्ष ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में उस समय के युवाओं का बड़ा योगदान था। जिन्होंने समाज के हित के लिए आजादी की लड़ाई में सहभागिता निभाई। आज हमें अपने जीवन का कुछ समय निकालकर समाज को समर्पित करना होगा। क्योंकि समाज अच्छा होगा तो उससे सबंधित और उसके ईर्द-गिर्द सभी चीजें अच्छी होगी।
दीपक किरवईवाले ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का यह पावन पर्व मां भारती की वंदना का दिन है। आज हम भारत माता के उन सभी महान सपूतों को नमन कर रहे हैं, जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। आज का दिन देश की एकता, अखंडता की गौरवशाली यात्रा से प्रेरणा लेने का दिन है। इस अवसर पर मंडल सचिव चेतन दंडवते, उपाध्यक्ष गीता श्याम दलाल, कार्यकारिणी सदस्य नमिता शेष, मालती मिश्रा, सुबोध टोले, निरंजन पंडित, पूर्व कार्यकारिणी प्रसन्न निमोणकर, भागिरथ कालेल, सचेतक रविंद्र ठेंगड़ी, दिव्या पात्रीकर, दापक पात्रीकर, निखिल मुकादम, पल्लवी मुकादम सहित बड़ी संख्या में सदस्यगण उपस्थित थे।