डा. चंद्रकांत बाघ के आलेखों के संग्रह ‘उजड गई चौपाल’ का विमोचन 21 अगस्त को
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित लेखक और स्तंभकार डॉ. चंद्रकांत बाघ के आलेखों का संग्रह ‘उजड़ गई चौपाल’ का विमोचन 21 अगस्त को शाम 6 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे।
विमोचन समारोह के संय़ोजक सुधीर शर्मा ने बताया कि भाषा अस्मिता अकादमी और वैभव प्रकाशन रायपुर की ओर से आयोजित कार्यक्रम का आयोजन विधानसभा अध्यक्ष के शंकर नगर स्थित सरकारी आवास के सभाकक्ष में होगा। विमोचन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. रमन सिंह होंगे। अध्यक्षता छत्तीसगढ़ नीति आयोग के अध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा करेगें। विशिष्ट अतिथि के रुप में साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा और छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा उपस्थित रहेंगे।
बतादें कि डॉ. चंद्रकांत बाघ (वाघ) महाराष्ट्र मंडल रायपुर के आजीवन सभासद के साथ रायपुर जिले के अभनपुर क्षेत्र के एक सुप्रसिद्ध चिकित्सक (डॉक्टर) हैं। वह क्षेत्र में अपनी चिकित्सा सेवाओं के साथ-साथ सामाजिक और शैक्षणिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए जाने जाते हैं। वे चिकित्सा सेवा के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी सहयोग करते हैं। उन्होंने संत ज्ञानेश्वर विद्यालय पहुंचकर बच्चों की विज्ञान शिक्षा के लिए स्कूल को सूक्ष्मदर्शी यंत्र (माइक्रोस्कोप) भी भेंट किया है और शिक्षकों का मार्गदर्शन किया है।