दिव्य महाराष्ट्र मंडल

संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में बच्चों की 100 प्रतिशत उपस्थिति, प्राचार्य ने किया पुरस्कृत

रायपुर। बच्चों की स्कूल में 100 प्रतिशत उपस्थिति को प्रोत्साहित करने के लिए संत ज्ञानेश्वर विद्यालय के प्राचार्य ने बच्चों को प्रोत्साहित किया और 100 प्रतिशत उपस्थिति देने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों से कहा कि आप अपनी उपस्थिति इसी तरह बनाए रखें और अन्य बच्चों को भी प्रेरित करें। बच्चों को प्रोत्साहित करने की यह प्रक्रिया हर माह जारी रहेगी। इस अवसर पर प्री प्राइमरी इंचार्ज अस्मिता कुसरे और प्राइमरी इंचार्ज अपर्णा आठले उपस्थित रहीं।

अस्मिता कुसरे ने बताया कि प्री प्राइमरी में कुछ बच्चों की उपस्थिति 100 प्रतिशत रही। जिसमें कक्षा नर्सरी से यक्ष राजवाड़े, पीपी-वन से चैतन्य साहू, लक्ष्मीता निषाद, पीपी-टू से रुद्रांश, विद्या रोहिदास, विहान शामिल हैं। इतने छोटे बच्चों की 100 प्रतिशत उपस्थिति इस बात को दर्शाती है कि बच्चे स्कूल आने के लिए कितने आतुर रहते है। इस अवसर पर बच्चों को जंक फूड और हेल्दी फूड के बारे में भी बताया गया। जिसमें घर के खाने को प्राथमिकता दी जाए जो कि हमारे सेहत के लिए अत्यावशक है।

प्राइमरी इंचार्ज अपर्णा आठले ने बताया कि इसी तरह कक्षा पहली से निकिता सोनवानी, रेयांश वर्मा। कक्षा दूसरी से गौरांश ध्रुव, गौरव राउत, निशिता यादव, रुद्र कुमार साहू औप श्रेया वर्मा। कक्षा तीसरी से दिव्या साहू, दिव्यांशी साहू, पार्थ यादव, गीतांजलि राव, रुद्राक्षी राजवाड़े और कक्षा चौथी से रोहन साहू, रौनक श्रीवास्तव, वेदांशी साईं की उपस्थिति प्रशंसनीय रही। इसी प्रकार कक्षा पांचवीं से हर्षिता श्रीवास, लव पाठक, भावेश सोनवानी, सौरव राउत, नितेश बघेल ने अपनी 100 प्रतिशत उपस्थिति दी। इन सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया ताकि इनसे प्रेरणा लेकर बाकी बच्चे भी नियमित शाला में  आए और अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें।