दिव्य महाराष्ट्र मंडल

तीज महोत्सव में ‘पौधा लगाओ और पर्यावरण बचाओं’ का दिया संदेश

- श्रृंगार, विज्ञान और भाग्य आधारित मनोरंजन खेल में दिखा उत्साह

- तीज आवरण सहभोज का सभी ने लिया आनंद

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल  के देवेंद्र नगर महिला केंद्र द्वारा हरतालिका तीज उत्सव के पूर्व तीज आवरण सहभोग का आयोजन एक स्थान होटल में किया। जिसमें महिलाओं ने पौधा लगाओ और पर्यावरण बचाओं का संदेश दिया। केंद्र की वरिष्ठ सदस्या कुमुद लाड ने सभी सदस्यों को जेड पलांट के पौधे भेंट किए।  वहीं श्रृंगार, विज्ञान और भाग्य पर आधारित खेले गए खेलों ने सभी का उत्साह दोगुना कर दिया।

देवेंद्र नगर केंद्र की संयोजिका नम्रता गंगने ने बताया कि आज के कार्यक्रम में सभी महिलाएं हरी साड़ी पहनकर पहुंचे थे।  सभी का स्वागत हल्दी कुंकू लगाकर किया गया। मंगलवार का दिन होने के कारण सभी ने सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। जिसके बाद महिलाओं के लिए मनोरंजक श्रृंगार, विज्ञान और भाग्य पर आधारित खेल का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।

नम्रता गंगने ने बताया कि पहले खेल श्रृंगार से जुड़ा था। जिसमें छह बाक्स  में आभूषक की छह चीजे रखी गई थी। जिसमें चूड़ी, गजरा,मोती की माला, हेयर क्लीप, साड़ी पिन और बाल का बक्कल शामिल था। सभी महिलाओं को एक-एक मिनट का समय दिया गया। पासा फेंककर जो आता उस बाक्स में रखे आभूषण को पहनना था, दोबारा वहीं अंक आने पर उसे उतारना था। एक मिनट के अंदर जिसने सबसे ज्यादा आभीषण पहने वह विजेता घोषित किया गया। जिसमे दीपाली अमीन प्रथम और साक्षी टोले द्वितीय स्थान पर रही।

नम्रता ने आगे बताया कि दूसरा खेल भाग्य आधारित था, जिसमें एक गोलाकार ट्रे के चारों ओर 6 रंग की चूडियों 6-6 की संख्या मे रखी। ट्रे खाली था पासा फेंको संख्या देखो, चूड़ी ट्रे में डालो। एक मिनट का समय था। विजेता घोषित करने के लिए बाहर दो पर्ची रखी थी, जिसमें अंदर या बाहर लिखा था। जिसने जो पर्ची उठाई उसकी वैसी गिनती हुई। अंदर की उठाने पर अंदर की चूड़ी और बाहर की उठाने पर बाहर की चूड़ी। में रोशनी मेंढेकर प्रथम और सुनीता अंजीकर द्वितीय रही।

तीसरा रोचक खेल वैज्ञानिक सोच पर आधारित था, जिसे रश्मि मेढ़ेकर ने खिलाया। समतल बोर्ड पर आमने-सामने मुह कर आठ दिशा में आठ गिलास चिपकाये। 1 से 8 तक के अंक बिना कोई क्रम बना कर लिखे। टेबल टेनिस बाल बीच में रखकर क्रम से अंक देखकर बीस सेंकंड में डालना था। जिसमें विद्या लोखंडे प्रथम और रोशनी मेढ़ेकर द्वितीय रही।  सभी विजेताओं को तीज और गणेश चतुर्थी के अनुकूल कलात्मक रंगोली बोर्ड सजावट के लिए प्रदान किए गए। सहयोगी सभी सदस्यों को भी त्यौहार की गरिमा के अनुसार रंगोली बोर्ड सजावट के सेट उपहार में दिये। अंत में हर्ष और आनंद के साथ सबने मिलकर पारंपरिक खेल चाय की पत्ती पोशंपा बाई पोशंपा नये अंदाज में संगीत के साथ खेला

इस दौरान संयोजिका नम्रता गगने, हर्षला भाराम्बे, दीपाली अमीन, पद्मजा लाड, सविता भागड़ीकर, कुमुद लाड, सुनीता अंजीकर, श्वेता सायंकार, साक्षी टोळे, शीतल रणदीवे, रोशनी मेन्ढेकर, विद्या लोखंडे ,खुशी दालाहरे ,अर्चना खोन्डे ,संगीता कविश्वर उपस्थित थी।