क्रेयॉन और स्केचिंग कर बच्चों ने किया ‘बप्पा’ को साकार
2026-09-17 05:27 PM
27
- सुलेख और निबंध लेखन में बच्चों ने दिखाया टैलेंट
रायुपर। स्केचिंग करना हो या ड्राइंग में रंग भरना हो...। बच्चे इसमें बिल्कुल भी पीछे नहीं रहते। रंगों के साथ बच्चों की क्रिएटिविटी साफ नजर आती है। क्रेयॉन कलर और ऐक्रेलिक पेंट लेकर बच्चों ने गणपति की एक से बढ़कर एक पेटिंग बनाई। कुछ बच्चों ने तो पेंसिंल स्क्रैच कर बप्पा को इतना सुंदर रूप दिया कि निर्णायकों को उत्तम चुनने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। मौका था महाराष्ट्र मंडल में शहीद मेजर यशवंत गोरे स्मृति गणेशोत्सव के आयोजनों की श्रृंखला में नगर स्तरीय शालेय विद्यार्थी निबंध लेखन और चित्रकला स्पर्धा का।
गुरुवार 17 सितंबर को महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर सभागृह में बच्चों की प्रतिभा देखने को मिली। बच्चों का टैलेंट एक से बढ़कर एक था। बात कलरिंग की हो या सुलेख और निबंध प्रतियोगिता की। बच्चों ने गजब का जलवा बिखेरा। स्पर्धा में विजयी बच्चों को मंडल की युवा समिति की ओर से प्रमाण पत्र और प्रथम, द्वितीय आने वाले बच्चों को पुरस्कार दिया गया। महाराष्ट्र मंडळ के युवा समिति की समन्वयक डा. शुचिता देशमुख ने बताया कि युवा समिति की ओर से कलरिंग, निबंध, सुलेख का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंडळ द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर स्कूल के बच्चों के साथ श्री रेडियंट पब्लिक स्कूल, लक्ष्मीनारायण स्कूल, विजन पब्लिक स्कूल, मायाराम सुरजन और गुजराती स्कूल के बच्चों ने भाग लिया।

युवा समिति की प्रमुख श्रावणी मुकादम ने बताया कि बच्चों श्रीगणेश की स्कैच में शानदार रंग भरें। निर्णायक ने सभी चित्रों का अवलोकन कर विजेता का चयन किया। रंगभरो स्पर्धा में रेडियंट वे कि काव्या शर्मा प्रथम और प्रिया पारधी द्वितीय रही। वहीं विद्या संत ज्ञानेश्वर विद्यालय की विद्या रोहिदास ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चित्रकला स्पर्धा दो वर्गों में हुई। कक्षा पहली से पांचवीं में रेडियंट वे की परिधि पांडे प्रथम, विजन पल्बिक स्कूल के अनय विश्वकर्मा द्वितीय और संत ज्ञानेश्वर विद्यालय की प्रियल ठवकर तृतीय रही।
श्रावणी ने आगे बताया कि इसी तरह 6वीं से 8वीं क्लास के बच्चों में रेडियंट वे के तेजाश्री दास प्रथम, गुजराती स्कूल के निखिल पटेल द्वितीय और रेडियंट वे के अवनीश वर्मा तृतीय रहे। इसी तरह निबंध में प्रेरणा दीवान प्रथम, रिद्धी साहू द्वितीय और तेजस्वनी यादव तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं सुलेख स्पर्धा में प्रथम लक्ष्मी नारायण स्कूल की लक्ष्मी राणा रही। दूसरे स्थान पर गोभागनी सोम दूसरे और मायाराम सुरजन स्कूल के गंगा कंडरा तीसरे स्थान पर रहे।