दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडल में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रीगणेश प्रतिमा स्थापित

-           10 दिनों तक होंगे विविध आयोजन, मंगलवार को होगा नाटक जस्टिस का मंचन

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल में आचार्य चेतन गोविंद दंडवते ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यजमान महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले और मंडल भवन प्रभारी दीपक किरवईवाले के साथ मिलकर प्रथम पूज्य गणपति बप्पा की प्रतिमा मंडल परिसर में प्रतिष्ठित कराई। इस तरह 91 वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुरूप 10 दिवसीय विविध कार्यक्रमों वाले शहीद मेजर यशंवत गोरे स्‍मृति महाराष्‍ट्र मंडल गणेशोत्सव का शुभारंभ हो गया। इस अवसर पर मंडल की कार्यकारिणी उपस्थित रहीं।

मंडल के मुख्य समन्वयक श्याम सुंदर खंगन ने बताया कि प्रतिमा स्‍थापना के बाद आध्यात्मिक समिति के सदस्यों व उपस्थित श्रद्धालुओं ने सामूहिक अथर्वशीर्ष पाठ किया। महाआरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। उन्होंने आगे बताया कि गणेशोत्‍सव के दौरान अगले 10 दिनों में बहुत से ऐसे कार्यक्रम होंगे जो सभी को पसंद आएंगे। उन्होने सभी से सपरिवार कार्यक्रमों में शामिल होने की अपील सभी से की। आज प्रतिमा स्थापना उत्सव के दौरान दिव्यांग बालिका विकास गृह में निवासरत श्रवण बाधित बच्चियां खास तौर पर उपस्थित रहीं।

सचिव चेतन गोविंद दंडवते ने बताया कि मंगलवार को शाम 7.30 बजे नाट्य समिति की ओर से हिंदी नाटक जस्टिस का मंचन किया जाएगा। जिसे आचार्य रंजन मोड़क ने निर्देशित किया है। जिसके लेखक पवन ओगले है। वहीं उसके बाद प्रतिदिन कुछ न कुछ कार्यक्रम आयोजित किए गए है। इस बार भोपाल और नागपुर से आने वाला नाटक खास होगा।