दिव्य महाराष्ट्र मंडल

वरिष्ठ सदस्या वर्षा के 60 जन्मदिन पर भजन संध्या का आयोजन

 रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की आजीवन सभासद वर्षा करंजगांवकर के 60 जन्म दिन के मौके पर डगनिया महिला केंद्र द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया। 

सखी निवास प्रभारी नमिता शेष ने बताया कि इस अवसर पर डंगनिया महिला केंद्र की महिलाओं द्वारा भजन, रामरक्षा और हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इसमें दिपांजली भालेराव, रंजना राजिम वाले, दिव्या पात्रीकर, श्रद्धा देशमुख , नमिता शेष, ज्योति डोळस, रश्मि डांगे, संध्या अनिल कुमार अनुजा महाड़िक, संध्या पांडे उपस्थित थीं।