दिव्य महाराष्ट्र मंडल

आदरणीय पिल्लीवार सर जी को (90) जन्मदिन की असंख्य बधाई

- अजय मधुकर काळे

आदरणीय श्री सी. एस. पिल्लीवार जी इंजीनियर प्रोफेसर, एक व्यक्तित्व, जिनका जन्मदिन एक उत्सव होना ही चाहिए। उनका जुनून हर कार्य के लिए आज भी हम महसूस कर सकते हैं। महाराष्ट्र मंडल और सर का संबंध 50 सालों का है। किशोर कुमार नाइट कार्यक्रम हो, मराठी साहित्य सम्मेलन का कार्यक्रम हो, संस्था के प्रकल्प तैयार करने हो या भवन निर्माण से संबंधित कार्य हो, सर से चर्चा- सुझाव के बिना असंभव। साल 1988 में महाराष्ट्र मंडल ने दिव्यांग बालिका विकास गृह निर्माण की पहली समिति‍ सर के संयोजन में बनाई थी और सदस्यों में मैं, डॉ. जोशी, श्री भूरे जी तो थे। उस समय सर के शब्द थे ‘अजय बहुत काम करना है, ये महाराष्ट्र मंडल है’। अलग- अलग विचारों के लोग हैं, लेकिन मैं स्पष्ट बोलता हूं इसीलिए कइयों को पसंद नहीं हूं। इस पर मैंने कहा था उन्हें, सर लोगों की पसंद के लिए हम नहीं हैं, हमें क्या करना है, वो स्पष्ट है। आप हम सब मंडल हित को प्रथम रखते हैं, इसीलिए आप कार्य करते हैं और आपका साथ, मार्गदर्शन हमेशा मुझे मिलेगा चाहे, वो विकास भैया के माध्यम से क्यों न हो। उन्होंने कहा था बहुत बातें कर रहे हो तुम, लेकिन मेरी आदत है टोकने की, बोलने की। मैंने उनसे कहा था आपका उद्देश मेरे, मंडल हित में रहता है इसीलिए मुझे बुरा नहीं लगता है कभी भी। तो उन्होंने कहा इसका अर्थ यह है कि तुम मुझे मानते नहीं हो, मैंने कहा मानते नहीं तो फिर बार- बार मिलने क्यों आते।

ऐसी बहुत सी रोचक बातचीत, संवाद सर के साथ करने का अलग ही मजा आता है। कभी कहते तू बहुत बड़ा आदमी हो गया, तब कहना पड़ता है आप के आशीर्वाद से मंडल बड़ा हो गया। मैं भी मंडल से जुड़ा हुआ हैं तो बड़ा होना पड़ा, पर आप से तो छोटे ही रहेंगे सर। आप की त्याग, तपस्या, सामाजिक कार्यों में व्यावसायिक कार्यों में, लोगों को बनाने में व्यक्तित्व निर्माण करने में जो आज भी जारी है, उसके सामने  हम एक प्रतिशत ही है। ये सब खट्टे- मीठे, स्पष्ट, बातचीत के अनुभव सर के साथ करने का अलग आनंद सिर्फ महसूस कर सकते है। जब 80वें जन्मदिन पर सर का सन्मान किया, तो उन्होंने कहा- देखता हूं, तुमको, कब तक आते हो। मैंने कहा 100 साल तक तो पक्का आएंगे। ये मंडल वाले आपके ही शिष्य हैं, आपके समान जुनून है, जिम्मेदारी भी है। बस आपके आशिर्वाद की हमेशा जरूरत रहती है।

ऐसे हमारे सर हमेशा स्वस्थ, व्यस्त, मस्त रहेंगे। उनका आशीर्वाद हमेशा हम पर बना रहे, यही इच्छा। अनंत बधाइयों के साथ....

(लेखकः महाराष्ट्र मंडळ रायपुर के अध्यक्ष हैं। मो. 9300663493