दिव्य महाराष्ट्र मंडल

देहदान उचित स्थान और सही संस्था के माध्यम से होना जरूरीः कोठारी

- सियान गुड़ी पहुंची मंडल की योग, आध्यात्म और स्वास्थ्य समिति

रायपुर। नेत्रदान और देहदान से बड़ा पुण्य का और कोई दूसरा काम हो ही नहीं सकता। जब आपके मरने के बाद आपकी आंखें और आपके शरीर के अन्य अंग किसी दूसरे के काम आए। यह विज्ञान की प्रगति को दर्शाता है, लेकिन देहदान का उचित स्थान और सही संस्था के माध्यम से होना बेहद जरूरी है। अपने निजी अनुभव सांझा करते हुए महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित सियान गुड़ी में प्रतिदिन आने वाले भावेश कुमार कोठारी ने उक्ताशय के विचार रखें। वे सियान गुड़ी विजिट के लिए पहुंचे मंडल की योग, आध्यत्म और स्वास्थ्य समिति के सदस्यों से खुली चर्चा कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि नेत्रदान और देहदान को प्रोत्साहन मिलना चाहिए।  लोगों को देहदान और उसके बाद की प्रक्रिया को जानना चाहिए। आखिर देहदान के बाद आगे क्या। उन्होंने महाराष्ट्र मंडल के कार्यों की प्रशंसा की।

महाराष्ट्र मंडल की कार्याकारिणी आस्था काले ने बताया कि गुरुवार 19 नवंबर को महाराष्ट्र मंडल की योग, आध्यात्म और स्वास्थ्य समिति के सदस्यों ने सियान गुड़ी विजिट किया। वहां जाकर सभी ने बुजुर्गों के खुली चर्चा की। योग समिति के सदस्यों ने योग और डाइट से संबंधित टिप्स बुजुर्गों को दिए। वहीं स्वास्थ्य समिति के सदस्यों ने बुजुर्गों के स्वास्थ्य की जांच की। आध्यात्म समिति द्वारा बुजुर्गों को बताया गया कि शंख प्रक्षालन कैसे किया जाता है और इससे क्या फायदा होता है। दीपांजलि भालेराव ने  भगवान श्रीराम की बहन शांता के त्याग तप के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने एक भजन भी सुनाया।

 योग समन्वयक साक्षी टोले ने अहिल्याबाई की कहानी बताई की किस तरह उन्होंने मंदिरों का पुनर्निर्माण और  जीर्णोधार करवाया था।  आस्था काले ने कहा कि अभी जो कार्तिक मास चल रहा है उसे देवों की भाषा में दामोदर मास कहते हैं। उन्होंने दामोदर मास का कहानी का महत्व बताया। कृष्ण और यशोदा की कहानी बताइ, जिसमें कृष्ण को यशोदा ने उखल से बांध के रखा था का महत्व बताया।

इस अवसर पर गणेश राम सोनी, लखनलाल साहू, हिमांचल परगनिया, भावेश कुमार कोठारी, डा. ओपी बिसेन, डा. ओपी सोनी, प्रतिभा रामटेके, डा. कमल वर्मा, डा. जेएस उरकुरकर, अभय काले, चित्रा बल्की, प्रशांत देशपांडे, माया देशपांडे, श्याम सुंदर खंगन, संध्या खंगन, अपर्णा कालेले, अनिल श्रीराम कालेले, सृष्टि दंडवते, श्वेता आनंद कुसरे, आनंद कुसरे, सीमा तिग्गा, दीपांजलि भालेराव, श्रीकांत मोहरीकर, रंजना भाटे,  अचला मोहरीकर, अल्का कुलकर्णी, जेके कुलकर्णी, विलाश डांगे, दिव्या पात्रीकर और रविंद्र ठेंगड़ी उपस्थित थे।