दिव्य महाराष्ट्र मंडल

संत ज्ञानेश्वर के बच्चों ने मनाई झांसी की रानी की जयंती

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में 21 नवंबर की मार्निंग असेंबली में झांसी की रानी लक्ष्मी बाई की जयंती मनाई गई। वहीं उनकी खास सेनापति झलकारी बाई को भी नमन किया गया। वहीं बच्चों को देवउठनी एकादशी के पौराणिक कथा और महत्व के बारे में भी बताया गया। ताकि बच्चों को अपनी संस्कृति से जोड़े रखा जा सके।

शिक्षिका अपर्णा आठले ने बताया कि शनिवार को मार्निंग असेंबली का संचालन छात्र रौनक साहू ने किया। वहीं जीके प्रश्न प्रियल थाकर ने पूछा। नूर्वी साहू रानी लक्ष्मी बाई और पलक साहू ने लक्ष्मीबाई के प्रिय और खास सेनापति झलकारी बाई की वेशभूषा में पहुंच असेंबली की रौनक बढ़ा दी।

छात्र रौनक साहू और विनीत वर्मा ने रानी लक्ष्मीबाई और झलकारी बाई के बारे में बच्चों को जानकारी दी। बच्चों को दोनों वीरांगनाओं के संघर्ष और साहस की जानकारी दी। असेंबली का मार्गदर्शन शिक्षिका रेणुका शुक्ला ने किया।