दिव्य महाराष्ट्र मंडल

दिव्‍यांग बालिका विकास गृह भवन निर्माण के लिए बंडू भैया का योगदान अविस्‍मरणीयः अजय काले

रायपुर। तात्यापारा में बचपन से बंडू भैया (श्री विश्वास कुसरे जी) से जो संबंध बना, वो आजीवन तो रहने वाला ही है। उनके जन्मदिन पर भारतीय समाज गणेशोत्सव, तात्यापारा युवा संघ, महाराष्ट्र मंडल, गजानन महाराज मंदिर, दत्तात्रय मंदिर का यदि जिक्र नहीं हो, तो मुझे अपना स्‍मरण ही अधूरा लगेगा। युवा संघ भारतीय समाज के कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी से कार्यों के सफल होने में कभी कोई दिक्कत होने का सवाल ही नहीं। महाराष्ट्र मंडळ के अध्यक्ष, ट्रस्टी सहित आजीवन सभासद के रूप में भी उनकी सक्रियता प्रेरणादायी रही है। कार्यों के संबंध में बहुत से कार्य हैं, जो लिखे, जाने हैं। नई पीढ़ी को यह जानना ही चाहिए कि समता कॉलोनी स्थित दिव्यांग बालिका विकास गृह के भवन निर्माण में बंडू भैया के योगदान को महाराष्ट्र मंडळ के परिप्रेक्ष्‍य में आजीवन स्मृति पटल पर रखना है क्योंकि राज्‍य शासन ने समता कॉलोनी में जो भूखंड दिव्‍यांग बालिका विकास गृह के लिए दिया था, उसमें गंदगी, पानी, कीचड़ ही था। जिस पर चारों तरह झुग्गी- झोपड़ी बसी हुई थी। नई पीढ़ी यदि उस भूखंड की कल्पना कर लें, तो समझ में आएगा कि‍ मंडळ के तत्कालीन पदाधिकारियों ने कितना संघर्ष किया होगा, क्‍या-क्‍या बर्दाश्‍त किया होगा। उक्त भूखंड पर झुग्गी वालों को बंडू भैया के विश्वास, समझदारी, साम- दाम..., आर्थिक मुआवजा, जैसे उपायों से परिवर्तित किया। इतनी बड़ी जगह में सामाजिक प्रकल्प खड़ा होने का मार्ग प्रशस्त हुआ। सबेरे से झुग्गी वाले बंडू भैया के घर में आ जाते, उनको टेकल करना, परिवार को, संस्था के सन्मान को आर्थिक स्थिति को भी सबको समझाना केवल कल्पना ही वर्तमान पीढ़ी करे, तो त्याग अमूल्य है। उनके साथ विचारों का मतभेद हुआ, स्वाभाविक था क्योंकि उनकी और मेरे उम्र में अंतर है, लेकिन कभी भी मनभेद नहीं हुआ। जो आज भी अजू भाऊ और बंडू भैया के संबंधों को सामाजिक कार्य के संबंध में एकजुट करता है। उनका सहयोग, मार्गदर्शन, विचार विमर्श.. आज भी अनवरत है, आगे भी रहेगा। उनका स्‍वस्‍थ्‍य उत्तम रहेगा, यह विश्‍वास है। जन्मदिन पर बंडू भैया को दिल की गहराइयों से चरण स्पर्श, प्रणाम, नमस्कार बधाई....

 

(लेखक- अजय मधुकर काळे महाराष्ट्र मंडळ रायपुर के अध्यक्ष हैं। मो. 93006 63493