दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महिलाओं ने 30 सेकंड में लिखे श्रीहरि विष्णु के 13 नाम

मंडल की सड्डू मोवा महिला केंद्र ने मनाया दिवाली मिलन समारोह

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के सड्डू-मोवा महिला केंद्र की महिलाओं ने दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया।  समारोह का आयोजन सदस्या उर्वशी उरगांवकर के घऱ में आयोजित किया गया। इसमें केंद्र की महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस अवसर पर महिलाओं ने 30 सेकंड में भगवान श्री विष्णु के 13 नाम लिखने की स्पर्धा में उत्साह दिखाया। स्पर्धा में माणिक आचार्य प्रथम, जया चंदवासकर द्वितीय और मंजूषा कालकर तृतीय स्थान पर रही।

केंद्र की संयोजिका शालिनी जोशी ने बताया कि दिवाली मिलन समारोह की शुरूआत हनुमान चालीसा पाठ के साथ की गई। सभी महिलाओं के हल्दी-कुंकू लगाकर और सुंदर सजावटी दीये (दीपक) देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर दिवाली स्नैक्स थीम पर आधारित खास तंबोला खेला गया। महिलाओं ने ढोकला, चलकी, लडडू, वड़ी, कस्टर्ड और कई दूसरे स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लिया।

इस अवसर पर मधुरा भागवत, विनया कर्डले, माणिक आचार्य, मंजुषा कालकर, माधवी म्हागे, जया चव्हाणस्कर, अर्चना भंडारकर, रेणुका पुराणिक, आरती पोतदार, प्राजक्ता अतुलवार, श्रुति डोंगाओकर, रंजना देशपांडे और कई अन्य सदस्य शामिल हुए।