दिव्य महाराष्ट्र मंडल

संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में मनाया गया संविधान दिवस

 रायपुर। महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में आज 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया गया। संविधान के महत्व को बताते हुए भारत के अनेकता में एकता का परिचय दिया गया। 

कार्यक्रम का संचालन गार्गी आंभौरे कक्षा 9वीं की छात्रा द्वारा किया गया। भारत माता के रूप में ममता टोडर ने भागीदारी निभाई। नाट्य प्रस्तुति 
में शिखा पटेल 11वीं और शिवानी गोस्वामी कक्षा 9वीं द्वारा की गई। जिसमें संविधान के महत्व को विस्तार से बताया गया। संविधान रचिता डॉ.भीमराव अम्बेडकर की वेशभूषा में कक्षा 6 वी का छात्र प्रतीक मंडल थे l
संविधान दिवस पर शिक्षिका आराधना लाल ने संविधान की शपथ दिलाई । कार्यक्रम ग्रीन हाउस के द्वारा संपन्न किया गया और कार्यक्रम का मार्गदर्शन शाला की शिक्षिका रचना तिवारी और सरोज प्रीतम के द्वारा किया गया ।